फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   sugar

14 घंटे चलने के बाद फिर बंद हुई चीनी मिल

Mon, 06 Dec 2021 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
sugar
सुल्तानपुर। जिले की इकलौती किसान सहकारी चीनी मिल 14 घंटे गन्ने की पेराई करने के बाद सोमवार की सुबह 10 बजे फिर बंद हो गई। तीन दिन में दो बार मिल खराबी से बंद होने पर किसान परेशान हो गए हैं। किसानों का गन्ना ट्रॉलियों पर सूख रहा है।
विज्ञापन

बीते सोमवार को उद्घाटन के बाद किसान सहकारी चीनी मिल का संचालन शनिवार को शुरू किया गया था। शनिवार को चार बजे शाम संचालित होने के बाद मिल रात 10 बजे ही विद्युत संयंत्र में खराबी आने से बंद हो गई थी। रविवार देरशाम करीब साढ़े छह बजे मिल फिर चालू की जा सकी। इसके बाद बीच-बीच में खराबी से गन्ने की पेेराई के दौरान मिल बंद होती रही। इधर, सोमवार सुबह करीब 10 बजे मिल का पहिया फिर थम गया। मिल बंद होने से खलबली मच गई। इंजीनियरों की छानबीन में मिल के डाइनोमीटर में खराबी पाई गई है। करीब 14 घंटे संचालित होने के बाद मिल बंद होने से किसानों को झटका लगा है। मिल परिसर में कई दिन से ट्रैक्टर ट्रॉलियों में लदकर पहुंचा किसानों का गन्ना सूखने लगा है। किसान मिल परिसर में गन्ने के साथ ठंड की रात में जमे हैं। समय से गन्ने की तौल नहीं होने से किसान परेशान हैं। मिल प्रबंधक प्रताप नारायन ने बताया कि खराबी दूर करने के लिए इंजीनियरों को लगाया गया है। मिल का संचालन शुरू होते गन्ने की तौल कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed