{"_id":"62225f755b68f463570c5589","slug":"sugar-mill-sultanpur-news-lko6204032106","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिल में गन्ने की पेराई ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिल में गन्ने की पेराई ठप
विज्ञापन
चीनी मिल यार्ड में डंप गन्ना।
- फोटो : SULTANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। किसान सहकारी चीनी मिल में बॉयलर की ट्यूब लीक हो जाने से बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे से गन्ने की पेराई ठप हो गई है। चीनी मिल कर्मी बॉयलर की ट्यूब ठीक करने में जुटे हुए हैं, लेकिन शुक्रवार देर शाम तक गन्ने की पेराई शुरू नहीं हो सकी। गन्ने की पेराई बंद हो जाने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वे गन्ने की तौल कराने के लिए परेशान हैं।
जिले की इकलौती किसान सहकारी चीनी मिल के बॉयलर की ट्यूब बृहस्पतिवार को शाम करीब चार बजे लीक हो गई। इससे मिल में गन्ने की पेराई ठप हो गई। सूचना मिलने पर मिल के प्रबंधक प्रताप नारायण ने तकनीकी स्टॉफ को मरम्मत कार्य में लगाया। शुक्रवार को दिन भर चीनी मिल कर्मी मरम्मत कार्य में जुटे रहे, लेकिन देर शाम तक गन्ने की पेराई शुरू नहीं हो पाई है। गन्ने की पेराई ठप होने से किसान परेशान हैं। मिल यार्ड में गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतारें लग गई हैं।
क्षेत्र के सुदनापुर निवासी राजेश वर्मा, महमूदपुर के अनुराग सिंह, टिहड़ा निवासी जगदंबा प्रसाद, बैजू का पुरवा निवासी मनोज तिवारी, नेवढ़िया गांव के सुरेंद्र वर्मा समेत सैकड़ों किसान अपने गन्ने की तौल कराने के लिए परेशान हैं। मिल के प्रबंधक प्रताप नारायण ने बताया कि बॉयलर की ट्यूब लीक होने के कारण मिल बंद हैं। मैकेनिक मरम्मत कार्य में लगे हैं। शीघ्र ही बॉयलर की ट्यूब ठीक कराकर मिल को चालू करा दिया जाएगा।