फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Sugar mill stopped due to sugarcane crisis

गन्ने की कमी से चीनी मिल में पेराई ठप

Thu, 14 Jan 2016 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Thu, 14 Jan 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन

जिले की इकलौती किसान सहकारी चीनी मिल के पहिए बृहस्पतिवार सुबह साढ़े 10 बजे गन्ने के अभाव में थम गए। इसके पीछे गन्ना पर्ची वितरण में खामी को जिम्मेदार माना जा रहा है। इस बात को लेकर किसानों में रोष है। रात तक गन्ना पेराई शुरू नहीं हो सकी थी। हालांकि चीनी मिल के जीएम ने गन्ना के अभाव में पेराई बंद होने से इंकार किया है। उनका कहना है कि मिल तकनीकी खराबी से बंद हुई है। 

विज्ञापन


  
चीनी मिल में गन्ना किसानों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही है। मिल प्रबंधन की लापरवाही से बृहस्पतिवार सुबह साढ़े 10 बजे से गन्ने के अभाव में चीनी मिल में पेराई ठप हो गई। गन्ने की कमी के पीछे पर्ची वितरण में लापरवाही बताई जा रही है। किसानों को चीनी मिल की ओर से सही समय पर पर्ची नहीं भेजे जाने से मिल का गन्ना यार्ड सूना पड़ा है। यार्ड में करीब पांच-छह ट्रॉली गन्ना ही उपलब्ध है।
विज्ञापन


 पर्याप्त मात्रा में गन्ना नहीं होने से मिल प्रबंधन ने पेराई बंद करा दी। किसानों का कहना है कि पर्याप्त मात्रा में और सही समय पर पर्ची भेजी गई होती तो गन्ने के अभाव में पेराई बंद नहीं करनी पड़ती। सुबह साढ़े 10 बजे से बंद हुई गन्ना पेराई रात तक शुरू नहीं हो सकी थी। गन्ना यार्ड खाली होने के बावजूद चीनी मिल प्रबंधन नो केन में मिल बंद होने की बात खारिज कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed