{"_id":"614b6e538ebc3efc877e5332","slug":"sugar-cane-sultanpur-news-lko596781364","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना किसानों ने की चीनी मिल में तौल कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना किसानों ने की चीनी मिल में तौल कराने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। दूबेपुर विकास खंड के सात गांव के गन्ना किसानों ने अपने गन्ने की तौल किसान सहकारी चीनी मिल गेट पर कराने की मांग की है। पिछले सत्र में इन किसानों को हैदरगढ़ चीनी मिल से संबद्ध कर दिया गया था।
करौंदिया ओवरब्रिज के निर्माणाधीन होने की वजह से दूबेपुर विकास खंड के ढखवा, कटावां, पैगापुर, पलहीपुर, बांसी रूपापुर व दुल्लापुर के गन्ना किसानों को पिछले सत्र में हैदरगढ़ चीनी मिल से संबद्ध कर दिया गया था। तभी से किसानों का गन्ना कुड़वार बाजार में बनाए गए केंद्र पर तौला जा रहा था। किसानों के गांव से कुड़वार बाजार स्थित तौल केंद्र की दूरी करीब 20 से 25 किलोमीटर थी, जबकि सुल्तानपुर चीनी मिल 10 से 12 किलोमीटर पर ही है।
गन्ना किसान रामजी सिंह, अरविंद सिंह, लालजी सिंह, मोहम्मद तारिक, मोहम्मद कासिम, जितेंद्र बहादुर सिंह, राजेंद्र प्रताप सिंह समेत कई किसानों ने जिलाधिकारी और जिला गन्ना अधिकारी से इस बात की शिकायत दर्ज कराते हुए पेराई सत्र 2021-22 की तौल किसान सहकारी चीनी मिल में कराने की मांग की है। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने जिला गन्ना अधिकारी को निर्देशित किया है कि इन सात गांव के किसानों का गन्ना चीनी मिल गेट पर ही तौल कराने की व्यवस्था की जाय।
विज्ञापन
चीनी मिल ने दी एनओसी
किसान सहकारी चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक ने मिल के गेट पर गन्ना आपूर्ति लेने में कोई आपत्ति नहीं होने का पत्र जिला गन्ना अधिकारी को दिया है। उन्होंने कहा कि पेराई सत्र 2021-22 में सहकारी गन्ना विकास समिति सुल्तानपुर के जो किसान चीनी मिल हैदरगढ़ से संबद्घ हैं, उनके गन्ने की आपूर्ति किसान सहकारी चीनी मिल में ली जा सकती है।
भेजा गया प्रस्ताव
दूबेपुर विकास खंड के सात गांव के गन्ना किसानों ने गन्ने की तौल किसान सहकारी चीनी मिल के गेट पर कराए जाने का पत्र दिया है। इसका प्रस्ताव गन्ना आयुक्त को भेजा गया है। वहां से सहमति मिलने के बाद गन्ना किसान चीनी मिल पर अपना गन्ना तौल करा सकेंगे। सुनील कुमार, जिला गन्ना अधिकारी।