{"_id":"6ac54b0d4ead703290010a99","slug":"power-outage-due-to-storm-and-rain-three-lakh-people-in-distress-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-166620-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: आंधी-बारिश से बिजली गुल, तीन लाख लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: आंधी-बारिश से बिजली गुल, तीन लाख लोग बेहाल
Wed, 07 Oct 2026 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
कूरेभार में फॉल्ट ठीक करते बिजलीकर्मी। स्रोत- विभाग
सुल्तानपुर। आंधी-बारिश के बाद जिले की बिजली व्यवस्था चरमरा गई। करौंदीकला, मोतिगरपुर, धम्मौर और कूरेभार क्षेत्रों में फॉल्ट व मरम्मत कार्य के चलते करीब तीन लाख आबादी को बिजली संकट झेलना पड़ा।
करौंदीकला में 24 घंटे से अधिक समय तक आपूर्ति ठप रही, जबकि मोतिगरपुर में आठ और धम्मौर में सात घंटे बिजली गुल रही। उमस भरी गर्मी में पंखे बंद रहने के साथ पानी भरने और मोबाइल चार्ज करने में लोगों को परेशानी हुई। वहीं, छोटे कारोबार प्रभावित रहे।
करौंदीकला में सोमवार शाम चार बजे आंधी-बारिश के बाद नरायनपुर नागनाथपुर स्थित बिजली उपकेंद्र की आपूर्ति ठप हो गई। जिससे करीब एक लाख आबादी प्रभावित रही। ग्रामीणों ने बताया कि कई स्थानों पर तार टूटने और खंभे गिरने के बावजूद 24 घंटे बाद भी फॉल्ट ठीक नहीं किया गया। शहाबुद्दीनपुर के गुड्डू यादव, प्रतापपुर सलेमपुर के संजय उपाध्याय समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि उपकेंद्र के कर्मचारियों और जेई का फोन नहीं उठ रहा है। ग्रामीणों ने जल्द आपूर्ति बहाल न होने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी। खबर लिखे जाने तक बिजली नहीं आई थी।
विज्ञापन
इनसेट
आठ घंटे बिजली गुल, एक लाख आबादी प्रभावित
मोतिगरपुर। कादीपुर उपकेंद्र पर अनुरक्षण कार्य के चलते मंगलवार सुबह नौ से शाम पांच बजे तक दियरा उपकेंद्र की आपूर्ति बंद रही। मोतिगरपुर, बरौसा, दियरा, हमजाबाद, इंडोडच और पहाड़पुर फीडर बंद रहने से करीब एक लाख आबादी प्रभावित हुई। आटा चक्की, वेल्डिंग, आरा मशीन और मोबाइल रिपेयरिंग समेत छोटे कारोबार ठप रहे। पानी भरने और खाना बनाने में भी दिक्कत हुई। जेई मोहम्मद अरशद ने बताया कि अनुरक्षण कार्य की सूचना पहले दी गई थी।
सात घंटे बाद लौटी बिजली, 70 हजार आबादी परेशान
धम्मौर। सोमवार रात करीब तीन बजे एचटी लाइन में फॉल्ट से बनकेपुर, धम्मौर और कूड़धाम फीडर बंद हो गए। करीब सात घंटे बाद मंगलवार सुबह 10 बजे आपूर्ति बहाल हुई। इससे करीब 70 हजार आबादी प्रभावित रही। अवर अभियंता सचिन यादव ने बताया कि बारिश के कारण फॉल्ट आया था।
एचटी लाइन में फॉल्ट, 50 हजार प्रभावित
कूरेभार। कूरेभार-धनपतगंज के बीच एचटी लाइन में फॉल्ट से धनपतगंज उपकेंद्र के सभी फीडर बंद हो गए। धनपतगंज, संजय नगर, ऐनपुर, धनजई और भौंसा समेत सैकड़ों गांवों की करीब 50 हजार आबादी प्रभावित हुई। पेड़ों की टहनियां हटाने के बाद शाम चार बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई।
आंधी-बारिश से कई लाइनों में फॉल्ट आए थे। ज्यादातर जगहों पर फॉल्ट ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है। जहां काम बाकी है, वहां मरम्मत जारी है।
-प्रवीण कुमार चौबे, अधीक्षण अभियंता