{"_id":"6ac545b397489aee6f0e02a0","slug":"district-level-trials-for-badminton-and-wrestling-on-the-7th-kabaddi-on-the-12th-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-166621-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सात को बैडमिंटन-कुश्ती के जिला स्तरीय ट्रायल, 12 को कबड्डी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सात को बैडमिंटन-कुश्ती के जिला स्तरीय ट्रायल, 12 को कबड्डी
Wed, 07 Oct 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। खेल प्रतिभाओं को प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। खेल निदेशालय की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए जिला स्तरीय ट्रायल की तिथियां घोषित कर दी गई हैं।
सीनियर महिला-पुरुष बैडमिंटन और सीनियर पुरुष कुश्ती का जिला स्तरीय ट्रायल सात अक्तूबर को पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। इन खेलों में जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय ट्रायल आठ अक्तूबर को क्षेत्रीय खेल कार्यालय, अयोध्या में होगा। बैडमिंटन की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 10 से 12 अक्तूबर तक वाराणसी और कुश्ती की 13 से 15 अक्तूबर तक मिर्जापुर में होगी।
बालिका जूनियर कबड्डी का जिला स्तरीय ट्रायल 12 अक्तूबर को होगा। चयनित खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय ट्रायल 13 अक्तूबर को अयोध्या में होगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 15 से 17 अक्तूबर तक मुरादाबाद में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
क्रीड़ाधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने बताया कि ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को आधार कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य है। मंडल स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को ही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग का अवसर मिलेगा।
ट्रायल एक नजर में
7 अक्तूबर : बैडमिंटन व पुरुष कुश्ती, पंत स्टेडियम
8 अक्तूबर : बैडमिंटन-कुश्ती मंडल ट्रायल, अयोध्या
12 अक्तूबर : बालिका जूनियर कबड्डी, जिला ट्रायल
13 अक्तूबर : कबड्डी मंडल ट्रायल, अयोध्या
10-12 अक्तूबर : बैडमिंटन राज्य प्रतियोगिता, वाराणसी
13-15 अक्तूबर : कुश्ती राज्य प्रतियोगिता, मिर्जापुर
15-17 अक्तूबर : कबड्डी राज्य प्रतियोगिता, मुरादाबाद