{"_id":"67bcc6d47b0834e6be05cd6d","slug":"suddenly-changed-platform-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-127766-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: अचानक बदला प्लेटफार्म, अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: अचानक बदला प्लेटफार्म, अफरातफरी
Tue, 25 Feb 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 25 Feb 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार करते लोेग। -संवाद
सुल्तानपुर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर सोमवार दोपहर करीब एक बजे अयोध्या से प्रयागराज जाने के लिए कुंभ स्पेशल ट्रेन के पहुंचने की सूचना प्रसारित की गई। सुल्तानपुर से प्रयागराज जाने के लिए प्लेटफार्म एक पर बड़ी संख्या में लोेग ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। उसी बीच अचानक कुंभ स्पेशल ट्रेन के प्लेटफार्म दो पर आने की घोषणा कर दी गई।
अचानक प्लेटफार्म बदलने की घोषणा सुनने के बाद यात्रियों में अफरातफरी मच गई। कई यात्री तो सीढ़ी व लिफ्ट से प्लेटफार्म दो पर पहुंचे। वहीं कुछ यात्री जान जोखिम में डालकर प्लेटफार्म एक से रेलवे ट्रैक पार कर प्लेटफार्म दो पर जाने लगे। इस बीच मौजूद रेल कर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया लेकिन उन लोगों ने एक नहीं सुनी।
हालांकि दो नंबर प्लेटफार्म पर मौजूद लोगों ने ट्रैक पार करने वाले लोगों को किसी तरह ऊपर खींच लिया। इस दौरान प्लेटफार्म एक व दो पर जीआरपी व आरपीएफ का एक भी सुरक्षा कर्मी नहीं दिखा।कुछ ही देर बाद वहां ट्रेन पहुंची। इसके बाद यात्री ट्रेन से प्रयागराज के लिए रवाना हो गए।