{"_id":"5f205a5e8ebc3e9fb41b4253","slug":"sucide-sultanpur-news-lko53287011","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवक का फंदे से लटकता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता युवक का फंदे से लटकता मिला शव
विज्ञापन
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। तीन दिनों से घर से लापता एक युवक का शव मंगलवार की सुबह गांव में ही खाली पड़े एक कच्चे मकान में फंदे के सहारे लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव कब्जे में ले लिया।
दोस्तपुर थाना क्षेत्र के बहबल टोला पूर्वी निवासी मोहम्मद मोहीद का बेटा सूफियान (20) पिछले शनिवार की सुबह खेत के लिए घर से निकला था। काफी देर तक सूफियान घर नहीं लौटा तो परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। रविवार को परिवारीजनों ने सूफियान की गुमशुदगी की तहरीर थाने में दी थी। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों को हाजी नजीर के कच्चे मकान से दुर्गंध आने लगी। ग्रामीण जब कच्चे मकान की दीवार फांदकर अंदर पहुंचे तो रस्सी के सहारे सूफियान का शव लटकता मिला।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि हाजी नजीर सपरिवार मुंबई में रहते हैं। उनका कच्चा मकान खाली रहता है। सूफियान के परिवारीजनों ने बताया कि उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं रहती थी। उसका उपचार चल रहा था।