{"_id":"5d9641028ebc3e939f407921","slug":"sucide-sultanpur-news-lko485023828","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटकता मिला अधेड़ का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटकता मिला अधेड़ का शव
विज्ञापन
लंभुआ (सुल्तानपुर)। भटौलिया पुरवा में बृहस्पतिवार की सुबह संदिग्ध हालात में एक अधेड़ का शव फांसी के फंदे से लटकता पाया गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। ग्रामीणों के अनुसार उसने खुदकुशी की है।
लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के भटौलिया पुरवा निवासी माता प्रसाद यादव (47) उड़ीसा में वाहन चलाता है। एक सप्ताह पहले ही माता प्रसाद उड़ीसा से घर पहुंचा था। बृहस्पतिवार की सुबह मकान के दूसरे तल पर स्थित कमरे में माता प्रसाद का शव फंदे से लटकता पाया गया।
माता प्रसाद को फंदे से लटकता देख उसके भाई रामू यादव ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पहले भी माता प्रसाद ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की थी, लेकिन तत्काल उपचार हो जाने के कारण उसकी जान बच गई थी।