फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   sub station

20 लाख रुपये से दुरुस्त होगी डाकखाना उपकेंद्र की व्यवस्था

Sun, 10 Apr 2022 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
sub station
सुल्तानपुर। गर्मी में बढ़े बिजली के लोड को देखते हुए शहर के डाकखाना उपकेंद्र के एक फीडर का इनकमिंग पैनल बदला जाएगा। करीब 20 लाख रुपये से नया इनकमिंग पैनल लगने से संयंत्र सुरक्षित होने के साथ ही शहर के उपभोक्ताओं को भी सहूलियत मिलेगी। मुख्य अभियंता से मंजूरी मिलने के बाद कार्य शुरू कराने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की खपत लगातार बढ़ती जा रही है। इससे बिजली के लोड में इजाफा हो गया है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक पुराने संयंत्र ओवरलोड होने लगे हैं। इसे देखते हुए विद्युत वितरण मंडल ने शहर में ओवरलोड चल रहे उपकेंद्र व फीडरों के संयंत्रों की रिपोर्ट मांगी थी। पिछले दिनों आई रिपोर्ट में डाकखाना उपकेंद्र के इनकमिंग प्रथम से पोषित 11 हजार किलो वोल्ट की वीसीबी इनकमिंग (पैनल सेट) के बदलने की जरूरत बताई गई थी। इंजीनियरों के मुताबिक गर्मी में विद्युुत लोड बढ़ने से इसके नुकसान का खतरा बना था। इसके साथ ही ट्रांसफार्मरों व लाइन की भी रिपोर्ट सौंपी गई थी। रिपोर्ट पर अधीक्षण अभियंता धीरज सिन्हा के प्रस्ताव पर मुख्य अभियंता अयोध्या ने डाकखाना उपकेंद्र के इनकमिंग प्रथम से पोषित 11 केवी इनकमिंग वीसीबी (पैनल सेट) को बदलने की मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

इनकमिंग पैनल सेट बदलने में आ रहे करीब 20 लाख रुपये की राशि स्वीकृति हो गई है। उपकेंद्र के एक फीडर का पैनल बदलने से गर्मी में शहर के उपभोक्ताओं को राहत मिल सकेगी। इंजीनियरों के मुताबिक पैनल सेट बदलने से संयंत्र भी सुरक्षित हो सकेगा। अधीक्षण अभियंता के निर्देश पर पैनल सेट बदलने की तैयारी चल रही है। डाकखाना उपकेंद्र के अवर अभियंता धर्मनाथ प्रसाद ने बताया कि एक-दो दिन में पैनल सेट बदलने का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इसके साथ ही अन्य कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed