फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Students will identify the difference between real and fake products

Sultanpur News: असली-नकली उत्पादों में अंतर पहचानेंगे विद्यार्थी

Sat, 01 Jul 2023 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 01 Jul 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Students will identify the difference between real and fake products
सुल्तानपुर। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) की पहल पर जिले के 15 माध्यमिक विद्यालयों में मानक क्लब का गठन किया जाएगा। क्लब में विज्ञान शिक्षक मेंटर व इस वर्ग के न्यूनतम 15 छात्र सदस्य होंगे।
विज्ञापन



माध्यमिक स्कूलों में असली और नकली उत्पाद को पहचानने के लिए पाठशाला लगेगी। इसके माध्यम से युवाओं को गुणवत्ता और मानकीकरण के क्षेत्र में सीखने का अवसर मिलेगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने डीआईओएस को पत्र भेजकर क्लब गठन की सूचना एक सप्ताह में मांगी है।
विज्ञापन



मानक क्लब स्कूलों में मेला, प्रदर्शनी व सेमिनार आदि का आयोजन कराएगा। विद्यार्थियों को प्रश्नोत्तरी, निबंध लेखन, वाद-विवाद व सुलेख प्रतियोगिताओं के जरिए जागरूक किया जाएगा। क्लब के अनुरोध पर मोबाइल विज्ञान वैन भी स्कूलों में भेजी जाएगी ताकि छात्र एवं विद्यार्थी गुणवत्ता और मानक के विषय में जागरूक हो सकें। सह जिला विद्यालय निरीक्षक अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि निदेशक का पत्र आया है। जल्द ही स्कूलों की सूची भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानक क्लबों को मिलेगी वित्तीय सहायता
मानक क्लबों को भारतीय मानक ब्यूरो की ओर से गतिविधियों के संचालन के लिए वित्तीय सहायता भी दी जाएगी। प्रत्येक वर्ष तीन गतिविधियों में से प्रत्येक गतिविधि के लिए अधिकतम 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। यह रकम जलपान, बैनर, पोस्टर, मंच की तैयारी, परिवहन, स्टेशनरी एवं प्रतियोगिता के पुरस्कार के लिए खर्च की जाएगी। क्लबों द्वारा की गई गतिविधियों की रिपोर्ट सात दिन के अंदर कंज्यूमर इंगेजमेंट पोर्टल पर दर्ज करनी होगी। पूरे वर्ष गतिविधियां संचालित न करने पर भारतीय मानक ब्यूरो किसी भी मानक क्लब की मान्यता रद्द कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed