{"_id":"2579395ba5c61bc7cf4b3a30333fc813","slug":"students-put-up-a-dance-show-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं के सामूहिक नृत्य ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं के सामूहिक नृत्य ने मोहा मन
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Wed, 20 Jan 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राणा प्रताप पीजी कॉलेज में आयोजित सांस्कृतिक मंच अभिव्यक्ति के दूसरे दिन बुधवार को छात्राओं ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। छात्र-छात्राओं ने ज्वलंत सामाजिक समस्याओं जैसे नारी शोषण, दहेज प्रथा, अशिक्षा विषय पर नाटक का मंचन किया।
विज्ञापन
डॉ. निशा सिंह के निर्देशन में प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एसबी सिंह ने छात्र-छात्राओं की विभिन्न प्रस्तुतियों की सराहना की। हिंदी विभाग के इंद्रमणि कुमार ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं छात्र-छात्राओं के उत्साह को निरंतर बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
महमूद आलम व प्रीति प्रकाश ने निर्णायक मंडल का दायित्व निभाया। इस मौके पर डॉ. सुभाष सिंह, डॉ. नीतू सिंह, डॉ. कल्पना सिंह, डॉ. विवेक सिंह, डॉ. भारती सिंह, डॉ. संतोष सिंह, डॉ. शशांक शेखर समेत बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स मौजूद रहे।
विज्ञापन