फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Student went to bathe, drowned in Gomti, died

Sultanpur News: नहाने गया आठवीं का छात्र गोमती में डूबा, मौत

Sun, 03 Sep 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 03 Sep 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Student went to bathe, drowned in Gomti, died
कांकरकोला गांव के पास गोमती नदी के किनारे जमा भीड़। -संवाद
बल्दीराय। साथियों संग गोमती नदी में नहाने गए आठवीं के छात्र की डूबकर मौत हो गई। गांव वालों ने शव निकाल लिया है।
विज्ञापन



हलियापुर थाना क्षेत्र के कांकरकोला निवासी कैलाश सोनकर का पुत्र अंकित (14) श्रीसिंहराय भाले सुल्तान इंटर काॅलेज हलियापुर में कक्षा आठ में पढ़ता था। रविवार दोपहर दो बजे गांव के ही अपने दोस्तों के साथ वह गोमती नदी में नहाने चला गया। नहाते समय अचानक गहराई में जाने से वह डूबने लगा। साथियों ने गुहार लगाई तो गांव के लोग दौड़े। कुछ तैराक नदी में कूदकर उसे बाहर निकाले लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।


अंकित की मौत की सूचना जब घर पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि तीन बहनों में अंकित इकलौता भाई था। बहनें उससे छोटी हैं। उसके पिता कैलाश शहर में प्राइवेट नौकरी करते हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed