फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Student returning from coaching molested, father beaten

कोचिंग से घर लौट रही छात्रा से शोहदे ने की छेड़छाड़

Wed, 11 Nov 2020 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Student returning from coaching molested, father beaten
सुल्तानपुर। कोचिंग से घर लौट रही एक छात्रा से रास्ते में शोहदे ने छेड़छाड़ की। किसी तरह घर पहुंची बेटी ने पिता से आपबीती सुनाई। बुधवार की सुबह पिता शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंचा तो उसकी पिटाई कर दी गई। पुलिस ने बेटी के पिता की तहरीर पर आरोपी समेत चार नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

दोस्तपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा छीतेपट्टी में एक कोचिंग में पढ़ने जाती है। मंगलवार को छात्रा कोचिंग से घर लौट रही थी तभी गांव के ही सकलैन ने उसे रोक लिया। छात्रा के साथ सकलैन ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। छात्रा ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

छात्रा ने हिम्मत जुटाते हुए शोर मचाया तो राहगीर इकट्ठा होने लगे। इस बीच सकलैन फरार हो गया। छात्रा ने घर पहुंचकर अपनी मां से पूरी बात बताई। रात में जब छात्रा के पिता घर पहुंचे तो उन्हें जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार की सुबह छात्रा के पिता आरोपी के घर उलाहना देने गए तो सकलैन, एहसान, असजद, हाशिम व दो अन्य लोगों ने मिलकर छात्रा के पिता की पिटाई कर दी। पिटाई से घायल छात्रा के पिता दोस्तपुर थाने पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। एसओ राघवेंद्र कुमार रावत ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मारपीट, छेड़खानी समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed