{"_id":"1d8e8f243ab39a834e8ade99e9aeb975","slug":"student-ploughed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों ने पौधरोपण कर किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों ने पौधरोपण कर किया जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Sat, 27 Feb 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों ने जयसिंहपुर में पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। दो महाविद्यालयों में चल रहे एनएसएस शिविर के दौरान विविध कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
आचार्य चाणक्य पीजी कॉलेज महमूदपुर सेमरी के स्वयंसेवकों ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुमेरपुर में खाली स्थानों पर नीम, जामुन, पीपल व अमरूद के पौधे रोपित किए।
विज्ञापन
शनिवार को पंडित राम केदार राम किशोर त्रिपाठी महाविद्यालय रवनिया पश्चिम के छात्र-छात्राओं ने रैली निकालते हुए पौधरोपण, श्रमदान, स्वच्छता, स्त्री शिक्षा, पर्यावरण प्रदूषण व साक्षरता के बारे में लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन