{"_id":"5e9dc0068ebc3ed54545b62c","slug":"struggle-over-getting-first-corona-positive-in-sultanpur-sultanpur-news-lko5184200165","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में मिला पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में मिला पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज, मचा हड़कंप
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दिल्ली से पत्नी के साथ पिछले दिनों लौटा एक प्रौढ़ कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जांच में मरीज में कोरोना वायरस की पुष्टि होने पर जिले में हड़कंप मच गया है। डीएम के निर्देश पर मरीज को एल वन अस्पताल कुड़वार सीएचसी में भर्ती करा दिया गया है।
रिपोर्ट के पॉजिटिव आने की सूचना पर डीएम, एसपी ने स्वास्थ्य टीम के साथ पहुंचकर केएनआईएमटी सेेंटर का निरीक्षण किया। डीएम ने फरीदीपुर शेल्टर होम को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है।
जिलाधिकारी सी. इंदुमती ने बताया कि 12 मार्च को मोतिगरपुर थाना क्षेत्र का एक प्रौढ़ अपनी पत्नी के साथ होली स्पेशल ट्रेन से दिल्ली में रह रहे अपने बेटे से मिलने शाहदरा सीमापुरी गया था। 17 अप्रैल को दंपती निजी वाहन से दिल्ली से सुलतानपुर के मोतिगरपुर थाना क्षेत्र स्थित अपने गांव पहुंचे।
विज्ञापन
ग्रामीणों से जिला कंट्रोल रूम को सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीज से संपर्क करके उसी दिन फरीदीपुर स्थित केएनआईएमटी फैसिलिटी सेंटर में दंपती को क्वारंटीन कर दिया। 18 अप्रैल को स्वास्थ्य टीम ने दंपती का सैंपल लेते हुए लखनऊ जांच के लिए भेजा था।
डीएम ने बताया कि एसजीपीजीआई लखनऊ की जांच में प्रौढ़ कोराना पॉजिटिव पाया गया है जबकि पत्नी रिपोर्ट निगेटिव आई है। डीएम ने बताया कि प्रौढ़ में अभी कोरोना का लक्षण नहीं दिख रहा है। मरीज डायबिटीज भी है। मरीज को कुड़वार सीएचसी में बनाए गए एल वन हॉस्पिटल में आइसोलेट कर उपचार शुरू करा दिया गया है।
प्रौढ़ की पत्नी को फरीदीपुर स्थित क्वारंटीन सेंटर के अलग कमरे में क्वारंटीन किया गया है। सेंटर में पॉजिटिव मरीज पाए जाने पर फरीदीपुर शेल्टर होम को डीएम ने कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। बताया कि प्रोटोकाल के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ मरीज के गांव की सीमा को डीएम व एसपी के निर्देश पर सील कर दिया गया है।
गांव को सैनिटाइज कराते हुए मेडिकल टीम की ओर से गांव के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। मेडिकल सर्विलांस टीम गांव में भ्रमण कर रही है। डीएम सी. इंदुमती ने बताया कि जिले में यह पहला पॉजिटिव केस पाया गया है।
मरीज के संपर्क में आने वाले लोगों का पता लगाकर उन्हें क्वारंटीन करने की कार्यवाही की जा रही है। इसके साथ ही डीएम ने मरीज का पूरा विवरण दिल्ली प्रशासन को भेज दिया है। सूचना पर अपर स्वास्थ्य निदेशक अयोध्या मंडल के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम जिले में पहुंचकर जरूरी कार्यवाही शुरू कर दी है।
डीएम ने बताया कि पूरी सावधानी व प्रोटोकॉल के मुताबिक कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने जिलेवासियों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए एहतियात बरतने व सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करने को कहा है। डीएम ने लोगों से घरों में ही रहने की अपील की है।
जानकारी मिलने पर डीएम सी. इंदुमती व एसपी शिवहरी मीणा फरीदीपुर सेंटर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने कई घंटे तक सेंटर होम का जायजा लिया और व्यवस्थाएं देखी। संबंधित को पूरी व्यवस्था रखने का निर्देश दिया।