फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Strong arrangements for protection from corona not at roadways station

रोडवेज स्टेशन पर नहीं कोरोना से बचाव के पुख्ता इंतजाम

Wed, 09 Jun 2021 11:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Strong arrangements for protection from corona not at roadways station
सुल्तानपुर। कोरोना महामारी से बचाव को लेकर लोग संजीदा नहीं दिखाई पड़ रहे हैं। सरकार की सख्त हिदायत के बावजूद रोडवेज कर्मी समेत लोग बिना मास्क के यात्रा कर रहे हैं। यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग तक नहीं हो रही है। हालांकि, कोरोना से बचाव के लिए चालकों, परिचालकों व अन्य लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। बुधवार को शहर स्थित रोडवेज बस स्टेशन पर कोरोना के प्रति लापरवाही साफ दिखी।
विज्ञापन

जिले के रोडवेज डिपो से 81 बसें संचालित हो रही हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए 31 बसें अनुबंधित की गई हैं। इनमें दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, आगरा, वाराणसी, प्रयागराज समेत लंबी दूरी की बसें भी शामिल हैं। शहर स्थित रोडवेज बस स्टेशन पर पहले कोरोना से बचाव के लिए बसों को सैनिटाइज कराने के साथ ही यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई जाती थी। इससे लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव में मदद मिलती थी।
विज्ञापन

बुधवार को दोपहर के समय बस स्टेशन का नजारा एकदम अलग दिखाई पड़ा। यात्रियों समेत अन्य लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग नहीं हो रही थी। थर्मल स्क्रीनिंग करने वाले कर्मी नदारद रहे। बसों का सैनिटाइजेशन भी नहीं हो रहा था। राजधानी दिल्ली को जाने वाली बस पर सवार ज्यादातर यात्री बिना मास्क के बैठे मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिचालक बिना मास्क लगाए ही यात्रियों का टिकट बना रहा था। बस स्टेशन पर लोगों की भीड़ लगी रही। हालांकि, कोरोना महामारी से बचाव के लिए बस स्टेशन पर कई दिनों से टीकाकरण चल रहा है। यहां पर चालकों व परिचालकों समेत अन्य लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही थी।

एआरएम अरविंद यादव ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए सभी चालकों व परिचालकों को मास्क का प्रयोग करने का निर्देश दिया गया है। यात्रियों को भी मास्क लगाने के लिए बार-बार जागरूक किया जाता है। यात्रियों से कहा गया है कि मास्क लगाकर ही बसों से यात्रा करें। बसों का सैनिटाइजेशन कराया जाता है। थर्मल स्क्रीनिंग करने के लिए दो रोडवेज कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। लापरवाही करने वाले कर्मियों पर कड़ाई करके व्यवस्था सही कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed