{"_id":"5d1f88678ebc3e3cb777d25d","slug":"strike-the-young-man-in-lockup-sultanpur-news-lko469074087","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को लॉकअप में बंदकर जमकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को लॉकअप में बंदकर जमकर पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज। संग्रामपुर पुलिस से शिकायत करना पीड़ित युवक को भारी पड़ा। शिकायत से नाराज संग्रामपुर के प्रभारी निरीक्षक व मुंशी ने युवक को लॉकअप में बंद कर जमकर पीटा।
इतना ही नहीं, युवक के विपक्षी से मिलीभगत कर चुकी पुलिस ने उसे तब तक थाने में बंद रखा जब तक उसकी दीवार नहीं गिरा दी गई। युवक ने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की है।
संग्रामपुर थाने के ठेंगहा शुकुलपुर निवासी सत्य प्रकाश मिश्र ने बृहस्पतिवार को संग्रामपुर के प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव को फोन किया। युवक ने प्रभारी निरीक्षक से कहा कि पड़ोस के कुछ लोग उसकी दीवार को क्षतिग्रस्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद थाने के दो सिपाही व यूपी 100 मौके पर पहुंची और सत्य प्रकाश के साथ उसके विपक्षी को थाने ले गई और लॉकअप में डाल दिया।
सत्यप्रकाश की मानें तो थाने में विपक्षी से सेटिंग होने के बाद निरीक्षक विश्वनाथ यादव ने उसके विपक्षी को छोड़ दिया। इसके बाद निरीक्षक व थाने के मुंशी योगेंद्र कुमार यादव उस पर टूट पड़े और जमकर पिटाई की।
उसे देर शाम तब छोड़ा गया जब विपक्षी उसकी दीवार को गिरा चुके थे। पीड़ित युवक ने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से करते हुए निरीक्षक, मुुंशी व पड़ोसी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई कराए जाने की मांग की है।
इस संबंध में बात करने की कोशिश की गई तो प्रभारी निरीक्षक संग्रामपुर ने फोन नहीं उठाया। एएसपी दयाराम ने कहा कि युवक के आरोप गंभीर हैं। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। दोषी मिलने पर निरीक्षक व सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।