फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Strict silence of police in rural areas including city

लॉकडाउन के आठवें दिन भी शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में सन्नाटा

Wed, 01 Apr 2020 09:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Strict silence of police in rural areas including city
सुल्तानपुर। कोरोना वायरस को लेकर चल रहे लॉकडाउन के आठवें दिन भी ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहर तक सन्नाटा पसरा रहा। दुकानें बंद रहीं और सड़कों पर मामूली हलचल रही। बुधवार को डीएम व एसपी ने विभिन्न जगहों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने रैन बसेरा में क्वारंटीन किए गए परदेसियों के खान-पान व स्थिति की जानकारी ली। साथ ही अधिकारियों को लॉकडाउन का सख्ती से अनुपालन का निर्देश दिया है। डीएम ने क्वारंटीन का उल्लंघन करने पर कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान बुधवार को ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहर तक सन्नाटा रहा। सड़कों पर जरूरतमंदों के अलावा लोग घरों से नहीं निकले। बेवजह बाइक से इधर-उधर टहलते पाए जाने पर पुलिस ने कुछ लोगों पर कार्रवाई भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम सी. इंदुमती व एसपी शिवहरी मीणा ने कूरेभार थाना क्षेत्र में सील जिले की सीमा का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने जिले के बॉर्डर पर तैनात पुलिस को पूरी सख्ती बरतने का निर्देश दिया। कहा कि कोई वाहन जिले में प्रवेश न करने पाए।
इसके बाद दोनों अधिकारियों ने केएनआईएमटी में बनाए गए शेल्टर होम का भी निरीक्षण किया। कार्डधारकों को वितरित किए जा रहे राशन का भी दोनों अधिकारियों ने निरीक्षण का सोशल डिस्टेंसिंग व वितरण व्यवस्था को देखा।
कोटेदार को पूरी ईमानदारी व सतर्कता से राशन वितरित करने का निर्देश दिया। डीएम ने लोगों को लॉकडाउन का पूरा अनुपालन करने की सलाह दी है। कहा कि उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी। जरूरत के सामानों की आपूर्ति घर तक करवाई जा रही है।
जिले में अब तक 11,050 परदेसी पहुंच चुके हैं। प्रशासन के मुताबिक अब परदेसियों का आना बंद हो गया है। जिले में पहुंचे परदेसियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद करीब 200 लोगों को शहर स्थित रैन बसेरा में क्वारंटीन किया गया है। गांव पहुंचे लोगों को घर में क्वारंटीन कराया गया है। डीएम ने बताया कि सभी पर नजर रखी जा रही है। विभिन्न माध्यमों से इसकी रिपोर्ट ली जा रही है।
विभिन्न देशों में रहने वाले 255 लोग अभी तक जिले में पहुंच चुके हैं। उनके स्वास्थ्य का परीक्षण कराने के बाद प्रशासन ने अधिकांश को क्वारंटीन करा दिया है। अपर जिलाधिकारी वित्त उमाकांत त्रिपाठी ने बताया कि उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है।

लॉकडाउन के दौरान बड़ी संख्या में बाहर से लोगों के पहुंचने के बाद भी जिला अभी तक सुरक्षित है। हालांकि बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से प्रशासन, पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। प्रशासन लगातार उन पर नजर रख रहा है। डीएम सी. इंदुमती ने बताया कि फिलहाल अभी तक जिला सुरक्षित है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed