{"_id":"5942c41f4f1c1b47018b4572","slug":"storm-water-disaster-woman-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी-पानी ने मचाई तबाही, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी-पानी ने मचाई तबाही, महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंधी में टूटकर गिरे हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आने से महिला की करंट लगने से मौत हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह ग्रामीणों को बाग में महिला तार से चिपकी मिली। आंधी से कई जगहों पर मकानों पर पेड़ गिर पड़े। सड़क पर पेड़ गिरने से आवागमन भी बाधित हुआ।
तेज आंधी से सैकड़ा भर बिजली के खंभों के टूटने से छह फीडर बंद हो गए हैं। इससे डेढ़ सौ गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारी विद्युत आपूर्ति बहाल कराने में जुटे हुए हैं।
आंधी से बुधवार देर रात मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के करनाइतपुर गांव में हाईटेंशन लाइन का बिजली का तार टूटकर जमीन पर गिरा था। रात में ही गांव की गुजराती (52) पत्नी सीताराम बाग में आम बीनने के लिए पहुंची थी।
विज्ञापन
गुजराती आंधी से टूटकर पेड़ से गिरे आम को बीन रही थी। तभी उसका पैर बिजली के तार पर पड़ गया, जिससे उसे करंट लग गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह खेत गए ग्रामीणों को बाग में गुजराती तार से चिपकी हुई मिली। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना विद्युत अधिकारियों को दी।
सूचना के बाद क्षेत्र की सप्लाई बंद की गई तब गुजराती के शव को तार से अलग किया गया। जेई घनश्याम यादव ने बताया कि पीड़ित परिवार को पॉवर कॉर्पोरेशन की ओर से एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।
वहीं, जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र में आंधी ने भारी तबाही मचाई। तेज आंधी से कई जगहों पर घरों पर पेड़ गिर गए। सड़कों पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया। हरिहरपुर, नगईपुर, लहोटा व सिसौड़ा समेत गई गांवों में मकानों पर पेड़ गिरने से काफी नुकसान हुआ।
सेमरी-भीटी मार्ग पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया। इससे लोगों को आने-जाने में खासी परेशानी उठानी पड़ी। तेज आंधी से कई जगहों पर बिजली के खंभे टूटकर गिर गए हैं। आंधी से प्रभावित छह फीडर से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। बिजली का पोल टूटने से करीब डेढ़ सौ गांवों में बिजली सप्लाई बंद है। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
सुल्तानपुर। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण बालकृष्ण प्रजापति ने बताया कि आंधी से बंद हुए फीडरों को बृहस्पतिवार देर शाम तक चालू करा दिया गया है। टूटे पोलों को लगाने का कार्य चल रहा है। प्रभावित गांवों में शीघ्र ही विद्युत आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।