फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Stones pelted at the police team that arrived to arrest

Sultanpur News: गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर पथराव

Thu, 12 Jun 2025 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 12 Jun 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Stones pelted at the police team that arrived to arrest
घटना के बाद दोस्तपुर सीएचसी में मौजूद भीड़।
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। नई बाजार सब्जी मंडी में मंगलवार रात एक समुदाय के लोगों ने पिता-पुत्र सहित चार लोगों को लहूलुहान कर दिया। हमलावरों को पकड़ने देवापुर पहुंची पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। जिसमें दो पुलिस कर्मी जख्मी हो गए। पुलिस के हल्का बल प्रयोग करने के बाद हमलावर भाग निकले।
विज्ञापन


घटना में कांस्टेबल की तहरीर पर 11 नामजद सहित 20 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। हालात को देखते हुए दोस्तपुर में पीएसी तैनात की गई है।
विज्ञापन


दोस्तपुर नगर पंचायत के पंडा टोला निवासी आरव पांडेय (16) मंगलवार रात नौ बजे पड़ोस के अभिषेक पांडेय (15) के साथ नई बाजार, सब्जी मंडी में हनुमान मंदिर से भंडारे का प्रसाद लेकर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि भंडारा स्थल से कुछ दूरी पर जिगर, यासिर निवासी देवापुर व इरफान निवासी कसाई टोला व घेर्राऊ निवासी नई बाजार ने दोनों पर लाठी व हाॅकी से हमला कर घायल कर दिया। परिजनों की तहरीर पर दोस्तपुर थाने में चारों के खिलाफ केस दर्ज किया।

इधर, घायलों को परिजन सीएचसी ले गए, जहां से आरव को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अभिषेक को लेकर उनके पिता टिक्कू पांडेय घर जा रहे थे। आरोप है कि तभी घर के पास दोबारा आरोपियों ने टिक्कू पांडेय पर हमला कर दिया। हमले में टिक्कू पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए। बीच-बचाव करने में छोटे यादव भी घायल हो गए।

दोस्तपुर पुलिस आरोपी जिगर और यासिर के घर देवापुर पहुंची। तभी 20 से 25 लोगों ने दोस्तपुर पुलिस पर पथराव कर दिया। पथराव में सिपाही राम आशीष चौरसिया (42) व रोशन कुमार (40) घायल हो गए। राम आशीष का सिर पत्थर लगने से फूट गया। पुलिस की कार्रवाई से उपद्रवी भाग निकले। तनाव को देखते हुए पीएसी भी तैनात कर दी गई।


सीओ कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि कांस्टेबल राम आशीष की तहरीर पर 11 नामजद व 20 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पीड़ितों के घरों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कुल नौ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed