{"_id":"611be1ea8ebc3e43367267e0","slug":"stf-arrested-criminal-of-robbery-and-murder-sultanpur-news-lko5916587136","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट व हत्या में वांछित अभियुक्त को एसटीएफ ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट व हत्या में वांछित अभियुक्त को एसटीएफ ने दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। पलिया देवापुर बाजार में पांच हफ्ते पूर्व लूटपाट के दौरान हुई हत्या में शामिल 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को एसटीएफ लखनऊ की टीम ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 3520 रुपये के साथ ही बाइक बरामद हुई है।
दोस्तपुर क्षेत्र के पलिया देवापुर बाजार में स्थित शैलेंद्र विश्वकर्मा के बड़ौदा पूर्वी उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की फ्रेंचाइजी पर 13 जुलाई की दोपहर लूटपाट करने पहुंचे बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने विरोध करने पर शुभम पांडेय (23) की गोली मारकर हत्या कर दी।
इसके बाद बदमाश नकदी लूटकर फरार हो गए। घटना के वक्त शैलेंद्र मौजूद नहीं था। लूट व हत्या में शामिल मादवेश व हिमांशु को पुलिस ने पिछले दिनों गिरफ्तार कर लिया जबकि शातिर अपराधी दीपक सिंह निवासी कटघरा पट्टी थाना दोस्तपुर फरार था।
विज्ञापन
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। सोमवार को एसटीएफ लखनऊ के निरीक्षक प्रमोद कुमार वर्मा की टीम ने दोस्तपुर के छीतेपट्टी के पास से दीपक सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त एक बाइक के साथ ही लूटे गई नकदी में से 3520 रुपये भी बरामद कर लिया।