{"_id":"6ac92d3d024a2ac49905758d","slug":"steel-and-iron-unit-set-up-in-lambhua-proposal-for-a-common-facility-centre-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-166906-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: लंभुआ में स्टील व आयरन इकाई स्थापित, कॉमन फैसिलिटी सेेंटर का प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: लंभुआ में स्टील व आयरन इकाई स्थापित, कॉमन फैसिलिटी सेेंटर का प्रस्ताव
Fri, 09 Oct 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट की उद्याेग बंधु की बैठक में मौजूद व्यापारी व अन्य। स्रोत-सूचना विभाग
सुल्तानपुर। लंभुआ में चार करोड़ रुपये की लागत से आयरन एंड स्टील फैब्रिकेशन इकाई स्थापित हो गई है। इनायतपुर फाउंडेशन की ओर से कॉमन फैसिलिटी सेंटर स्थापित करने प्रस्ताव दिया गया है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित उद्योग व व्यापार बंधु की बैठक में डीएम के सामने प्रस्तुतीकरण किया गया।
जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत इकाई स्थापित किया जाना प्रस्तावित है। इसके माध्यम से छोटे कामगारों एवं उद्यमियों को कम लागत पर आधुनिक एवं विश्वस्तरीय मशीनों का उपयोग करने का अवसर मिलेगा। जिससे उत्पादन की गुणवत्ता और कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। इसमें औद्योगिक निवेश, उद्यमियों की समस्याओं, निवेश मित्र पोर्टल पर प्रकरणों के निस्तारण पर चर्चा हुई। उद्योग विभाग ने अभी तक 91 इकाइयों में उत्पादन कार्य शुरू होने की जानकारी दी। सीडीओ विनय कुमार सिंह ने सहमति देने वाले निवेशकों से और इकाइयों को स्थापित करने के लिए विभाग को निर्देश दिए।
अमहट से गोलाघाट, पयागीपुर चौराहे से गोलाघाट तथा चौक क्षेत्र में अतिक्रमण की समस्या से व्यापारियों ने जिलाधिकारी को अवगत कराया। डीएम ने प्रभावी कार्ययोजना बनाकर अतिक्रमण हटाने के निर्देश संबंधित को दिए। इस मौके पर विजय प्रताप सिंह, अरुण जायसवाल, आनंद मिश्र सहित कई व्यापारी व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।