{"_id":"6b01e0ced38bbe71fa07441b","slug":"stay-on-the-arrest-of-brothers-accused-in-an-attack-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-169846-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: हमले के आरोपी सगे भाइयों की गिरफ्तारी पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: हमले के आरोपी सगे भाइयों की गिरफ्तारी पर रोक
Sat, 21 Nov 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 21 Nov 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भंडारे में वाहन पार्किंग करा रहे युवकों पर फायरिंग करने व हमले के मामले में आरोपी दो सगे भाइयों की तरफ से जिला जज की अदालत में अग्रिम जमानत अर्जी शनिवार को पेश की गई। प्रभारी जिला जज राकेश पांडेय की अदालत ने बचाव पक्ष के तर्कों को सुनने के बाद नामजद सगे भाई अवनीश यादव और नवनीत यादव की अंतरिम जमानत स्वीकार करते हुए उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।
अदालत ने केस डायरी व अन्य अभियोजन अभिलेख तलब करते हुए जमानत पर सुनवाई के लिए 30 नवंबर की तारीख तय की है। कोतवाली देहात थाने के सूदापुर गांव निवासी वादी मुकदमा आनंद यादव ने 18 नवंबर की रात 8:30 बजे की घटना बताते हुए स्थानीय कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। (संवाद)