{"_id":"6ac3e7e1f9b51c50c00eb0f9","slug":"state-has-emerged-as-the-countrys-growth-engine-pankaj-chaudhary-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-166534-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश का ग्रोथ इंजन बनकर उभरा प्रदेश : पंकज चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश का ग्रोथ इंजन बनकर उभरा प्रदेश : पंकज चौधरी
Tue, 06 Oct 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी
अलीगंज। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने सोमवार को सेवा संकल्प बाइक यात्रा को हरी झंडी दिखाकर वाराणसी के लिए रवाना किया। गुजरात के वडनगर से निकली यात्रा में शामिल 65 बाइक सवार 10 राज्यों से होते हुए 1,400 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर सुल्तानपुर पहुंचे हैं।
एक मैरिज लॉन में आयोजित चौपाल में पंकज चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश देश के ग्रोथ इंजन के रूप में उभरा है। कहा कि प्रदेश में विकास, कानून-व्यवस्था और जनकल्याण के क्षेत्र में बदलाव हुआ है। यूपी के विकास का रथ अब कोई नहीं रोक सकता और 2027 में भाजपा फिर सरकार बनाएगी। उन्होंने सपा पर 34 वर्ष के कथित कुशासन का आरोप लगाते हुए निशाना साधा।
उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान 193 जिलों, 773 तहसीलों और 1,159 गांवों में स्वच्छता अभियान चलाया जा चुका है। लंभुआ और लोहरामऊ में भी यात्रियों का स्वागत किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, बृजभूषण सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह, विनोद सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।