फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   sports

स्पोर्ट्स हॉस्टल के ट्रेनिंग कैंप में करन का चयन

Sun, 08 May 2022 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
sports
खिलाड़ी को सम्मानित करते खेल संघ के पदाधिकारी। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। स्पोर्ट्स हॉस्टल में प्रवेश के लिए खेल निदेशालय की ओर से 11 से 25 मई के बीच लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें जिले के वालीबॉल खिलाड़ी करन सिंह का चयन हुआ है। खेल संघ के पदाधिकारियों ने एक कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स हॉस्टल में प्रवेश के लिए गत दिनों विभिन्न खेलों के ट्रॉयल जिला स्तर पर कराए गए थे। इसमें जिले के वालीबॉल खिलाड़ी करन सिंह का चयन जिला व मंडल स्तर पर हुआ था। अब उनका चयन खेल विभाग की ओर से स्पोर्ट्स हॉस्टल में प्रवेश के लिए होने वाले फाइनल ट्रॉयल के प्रशिक्षण कैंप में हुआ है। सिरवारा रोड निवासी ठेकेदार अजय सिंह के पुत्र करन सिंह का चयन ट्रॉयल कैंप में होने पर जिला खेल प्रोत्साहन समिति की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया गया। जिला खेल प्रोत्साहन समिति के अध्यक्ष नागेंद्र प्रताप उर्फ भोला ने कहा कि होनहार खिलाड़ियों की प्रतिभा शुरू से ही दिखने लगती है।
विज्ञापन

जिला वालीबॉल संघ के सचिव वेद प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि यह कैंप लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 11 से 25 मई के बीच संचालित होगा। इसमें सफल प्रतिभागियों को स्पोर्ट्स हॉस्टल में दाखिला मिलेगा। इस मौके पर राम शिरोमणि वर्मा, भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष चंदन नारायण सिंह, प्रवक्ता डॉ. अब्दुल हमीद समेत खेल संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed