फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   sport

दंगल के पहले दिन दिखा नेपाल के पहलवानों का दम

Mon, 14 Nov 2022 06:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
sport
दंगल में जोरआजमाइश करतीं पहलवान। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। कंपोजिट विद्यालय अखंडनगर परिसर में दीपावली मिलन समारोह के साथ रविदो दिवसीय दंगल प्रतियोगिता का वार को शुभारंभ हुआ। इसमें कई राज्यों के पहलवानों ने हिस्सा लिया। पुरुष वर्ग में पहले दिन नेपाल के दो पहलवानों ने दम दिखाया। वहीं, महिला वर्ग में पटना बिहार की नूतन ने गोरखपुर की रुपाली को हराया।
विज्ञापन

दंगल में हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, नेपाल, मथुरा, कानपुर, गोरखपुर, आगरा, वाराणसी से आए पहलवानों ने हिस्सा लिया। इसमें पांच महिला पहलवानों ने भी प्रतिभाग किया। पहले दिन हुए मुकाबले में नेपाल के सिकंदर का सामना अयोध्या के अनूप पहलवान से हुआ। इसमें नेपाल के सिकंदर पहलवान विजेता रहे। दूसरे राउंड में अयोध्या के गौरीशंकर पहलवान व पंजाब के जितेंद्र पहलवान के बीच मुकाबला हुआ। इसमें गौरीशंकर विजेता रहे।
विज्ञापन

तीसरा मुकाबला नेपाल के शंकर थापा व राजस्थान के चांद के बीच हुआ। इसमें नेपाल के शंकर थापा विजेता रहे। राजस्थान के शमशेर व नेपाल के राजू के बीच हुआ मुकाबला बराबरी पर छूटा। राजस्थान के उमेश व मथुरा के पुन्ना के बीच हुई जोरआजमाइश हुई। इसमें पुन्ना विजेता बने। अलीगढ़ के हसन पहलवान व अयोध्या के बाबा बजरंगी दास के बीच हुए मुकाबले में अयोध्या के बजरंगी दास विजेता रहे। महिला वर्ग में पटना बिहार की नूतन ने गोरखपुर की रूपाली को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed