फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   sport

खेल प्रतियोगिताओं के लिए शिक्षकों से वसूली

Thu, 03 Nov 2022 11:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
sport
सुल्तानपुर। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों की ब्लॉक व जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए शिक्षकों से पैसे लिए जा रहे हैं। किसी ब्लॉक में 200 रुपये तो किसी में 500 रुपये प्रति शिक्षक वसूले जा रहे हैं। यह हाल तब है जब क्रीड़ा प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए अलग से बजट शासन की ओर से दिया जाता है। इस पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने कड़ा एतराज जताते हुए अधिकारियों से शिकायत की है।
विज्ञापन

जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 11 व 12 नवंबर को होना है। उसके पहले ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताएं होंगी। इन प्रतियोगिताओं के लिए शासन की ओर से बजट का आवंटन होता है। इसके बाद भी शिक्षकों से ब्लॉक स्तर पर पैसा एकत्र कराया जा रहा है। किसी ब्लॉक में 200, किसी में 500 रुपये और कुछ ब्लॉकों में 1000 रुपये तक भी शिक्षकों से लिए जा रहे हैं। इसको लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दिलीप पांडेय ने एतराज जताया है। उन्होंने कहा है कि शिक्षकों का आर्थिक दोहन किया जा रहा है। इसे बंद नहीं किया गया तो शिक्षक संघ आंदोलन को बाध्य होगा।
विज्ञापन

लंभुआ में बीईओ ने लगाई रोक
लंभुआ क्षेत्र में खेल प्रतियोगिता के लिए शिक्षकों से चंदा जुटाए जाने पर प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रणवीर सिंह ने एतराज जताया। इस पर खंड शिक्षाधिकारी सुधीर कुमार सिंह ने लिए गए आर्थिक सहयोग को संबंधित शिक्षकों को वापस करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी नोडल संकुल शिक्षक की ओर से अध्यापकों से पैसा लिया गया तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के लिए 74,100 रुपये का बजट
ब्लॉक व जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए 74,100 रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। जिला व्यायाम शिक्षक राहुल तिवारी ने बताया कि शासन की ओर से आवंटित बजट में ही प्रतियोगिताओं का आयोजन होना है। ब्लॉक स्तर और न्याय पंचायत स्तर पर शिक्षकों से पैसे लिए जाने पर उन्होंने अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed