{"_id":"61672469e2cfc00c9a04846d","slug":"sport-sultanpur-news-lko599991187","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के खिलाड़ियों ने किंग्स कप फुटबाल में दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के खिलाड़ियों ने किंग्स कप फुटबाल में दिखाया दम
विज्ञापन
12. सुल्तानपुर पहुंची विजेता टीम।
- फोटो : SULTANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। प्रयागराज में नार्दन फुटबॉल अकादमी की ओर से सोमवार को आयोजित किंग्स कप फुटबाल प्रतियोगिता में जिले के जूनियर व सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में जूनियर टीम को कांस्य पदक मिला जबकि सीनियर टीम ने खिताब पर कब्जा जमाया।
पिछले सोमवार को नार्दन फुटबाल अकादमी की ओर से प्रयागराज के विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल झलवा के खेल मैदान में किंग्स कप फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। जूनियर वर्ग में कोच आशुतोष गुप्ता के नेेतृत्व में सुल्तानपुर स्पोर्टिंग फुटबाल अकादमी टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक हासिल किया। कोच ने बताया कि प्रतियोगिता में मनीष कुमार बिंद, हिमांशु यादव, यश तिवारी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
सीनियर वर्ग में कप्तान स्वप्निल राय की अगुवाई में सर्वेंद्र सिंह, युजराज सिंह, विपिन मिश्र, शैलेश बाजपेई, शाहिद, इम्तियाज और सुनील ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने सारे मैच जीते और खिताब अपने नाम किया। कोच ने बताया कि फाइनल मुकाबले में सुल्तानपुर की टीम का सामना वरिष्ठ कोच इंद्रनील घोष के नेतृत्व में खेल रही नार्दन फुटबाल क्लब से हुआ। इसमें सुल्तानपुर की टीम ने जीत हासिल कर खिताब पर कब्जा जमा लिया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि एयर फोर्स स्कूल के खेल निदेशक और पूर्व राष्ट्रीय हैंडबाल खिलाड़ी विवेक सिंह ने विजयी टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।