{"_id":"6aaedeea7094d086cd0ee80a","slug":"special-train-between-varanasi-and-jammu-tawi-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-165340-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: वाराणसी से जम्मूतवी के बीच स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: वाराणसी से जम्मूतवी के बीच स्पेशल ट्रेन
Sun, 20 Sep 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से जम्मूतवी और वाराणसी के बीच आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन किया जाएगा। जम्मूतवी-वाराणसी डाउन स्पेशल एक्सप्रेस एक अक्तूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को जम्मूतवी से चलेगी। वापसी में दो अक्तूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को वाराणसी से यह ट्रेन चलाई जाएगी।
जम्मूतवी से ट्रेन सुबह 5:15 बजे प्रस्थान करेगी। लखनऊ में इसका ठहराव रात 11:55 से 12:05 बजे तक रहेगा। इसके बाद ट्रेन रात 2:20 बजे सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी और 2:25 बजे रवाना होगी। वापसी में वाराणसी से ट्रेन सुबह 09:00 बजे चलेगी।
सुल्तानपुर में सुबह 10:50 से 10:55 बजे तक ट्रेन का स्टापेज रहेगा। लखनऊ में दोपहर 1:20 से 1:30 बजे तक ठहराव होगा। उत्तर रेलवे, लखनऊ के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने बताया कि स्पेशल ट्रेन में कुल 15 कोच होंगे। (संवाद)