{"_id":"623b65c65a794a1236332667","slug":"special-teacher-s-presence-will-be-recorded-on-samarth-mobile-app-sultanpur-news-lko622846115","type":"story","status":"publish","title_hn":"समर्थ मोबाइल एप पर दर्ज होगी विशेष शिक्षक की उपस्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समर्थ मोबाइल एप पर दर्ज होगी विशेष शिक्षक की उपस्थिति
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दिव्यांग बच्चों को शिक्षित करने के लिए नियुक्त किए गए स्पेशल एजुकेटर्स और फिजियोथेरेपिस्ट की उपस्थिति अब ऑनलाइन दर्ज की जाएगी। इसके लिए समर्थ मोबाइल एप में व्यवस्था दी गई है।
विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को पढ़ाने के लिए दो ब्लॉकों की न्याय पंचायतों के स्कूल एक स्पेशल एजुकेटर को आवंटित किए जाएंगे। समर्थ मोबाइल एप में न्याय पंचायतों की मैपिंग की जाएगी। पंजीकृत सभी बच्चों के डाटा बेस का अपडेशन कार्य स्पेशल एजुकेटर और फिजियोथेरेपिस्ट की ओर से मार्च में ही पूूर्ण किए जाने का निर्देश अपर परियोजना निदेशक ने दिया है।
पहली अप्रैल 2022 से सभी स्पेशल एजुकेटर्स व फिजियोथेरेपिस्ट की ओर से समर्थ मोबाइल एप्लीकेशन में ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज की जाएगी। जिला समन्वयक एमआईएस धर्मेश गुप्ता ने बताया कि ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने के लिए बीएसए की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं।