फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   SP MLA's brother attacked in land dispute

भूमि विवाद में सपा विधायक के भाई पर हमला

Wed, 30 Mar 2022 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
SP MLA's brother attacked in land dispute
सुल्तानपुर। शहर से सटे पांचोपीरन कस्बे में भूमि विवाद में सपा के इसौली विधायक के भाई पर बुधवार की सुबह हमला किया गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली। पुलिस ने विधायक के घायल भाई का मेडिकल कराया है। पुलिस ने चार नामजद समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के बेचू खां का पुरवा (पांचोपीरन) निवासी सपा विधायक मोहम्मद ताहिर खां इसौली से विधायक हैं। बुधवार को पांचोपीरन स्थित एक भूखंड पर गांव के ही मस्सू उर्फ मसीउद्दीन, मिनाज, चंदू, जुबेर व दो अन्य लोगों ने पहुंचकर कब्जा शुरू कर दिया। इसकी जानकारी होने पर विधायक के भाई रिजवान मौके पर पहुंच गए और कब्जे का विरोध किया।
विज्ञापन

आरोप है कि तभी मस्सू उर्फ मसीउद्दीन आदि ने रिजवान पर लोहे के रॉड व डंडे से हमला कर दिया। चीखपुकार के बाद ग्रामीणों को आता देख हमलावर फरार हो गए। घायल रिजवान की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें जिला अस्पताल ले गई। नगर कोतवाल राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि विधायक मोहम्मद ताहिर खां के भाई सलमान की तहरीर पर मस्सू उर्फ मसीउद्दीन समेत चार नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed