{"_id":"6b0b222ba2864f57f605b69c","slug":"sp-changes-the-jurisdiction-of-the-co-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-170311-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: एसपी ने किया सीओ के कार्यक्षेत्र में बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: एसपी ने किया सीओ के कार्यक्षेत्र में बदलाव
Sun, 29 Nov 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 29 Nov 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में दो पुलिस उपाधीक्षकों की नियुक्ति के बाद उन्हें कार्यक्षेत्र दिया गया है। इसके तहत रामकृष्ण चतुर्वेदी को क्षेत्राधिकारी लाइंस से लंभुआ और शमशेर बहादुर सिंह को क्षेत्राधिकारी कादीपुर बनाया गया है। वहीं, क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव को यातायात, पुलिस लाइन और कार्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शनिवार को पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि सीओ रामकृष्ण चतुर्वेदी के कार्यक्षेत्र में लंभुआ, कोतवाली देहात, चांदा और शिवगढ़ थाने शामिल किए गए हैं। उनका मुख्यालय लंभुआ रहेगा। सीओ शमशेर बहादुर सिंह कादीपुर सर्किल की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनके कार्यक्षेत्र में कादीपुर, दोस्तपुर, अखंडनगर और करौंदीकला थाने शामिल किए गए हैं। उनका मुख्यालय कादीपुर होगा। सीओ राजेश कुमार श्रीवास्तव को यातायात, पुलिस लाइन और कार्यालय के साथ विभिन्न शाखाओं की जिम्मेदारी दी गई है। इनमें वीआईपी, चुनाव, रिट सेल, भवन, मॉनीटरिंग, सम्मन-पैरवी सेल, एलआईयू, जनसूचना, नारकोटिक्स, महिला सम्मान, विशेष जांच प्रकोष्ठ, सीसीटीएनएस, डीसीआरबी और यूपी-112 समेत अन्य शाखाएं शामिल हैं। (संवाद)