{"_id":"5766cce74f1c1b5a5611b85f","slug":"sp-and-bjp-want-riots-swami-prasad","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘दंगा करा कर भाजपा और सपा जीतना चाहती चुनाव’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘दंगा करा कर भाजपा और सपा जीतना चाहती चुनाव’
Amarujala Bureau
Updated Sun, 19 Jun 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
इफ्तार पार्टी में शामिल हुए स्वामीप्रसाद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष व बसपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने रविवार को भाजपा व सपा पर जमकर हमला बोला। कहा कि सूबे में दंगा कराकर सपा व भाजपा चुनाव जीतना चाहते हैं।
विज्ञापन
कैराना में दोनों दल टीम भेजकर नाटक कर रहे हैं। वे रविवार को बसपा नेता के घर आमकोल में आयोजित रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत में यह बातें कहीं।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मथुरा कांड की सीबीआई जांच होनी चाहिए। पूरा प्रदेश अपराध से जल रहा है। भाजपा व सपा वोटों की राजनीति दंगा कराकर कर रहे हैं। योगी आदित्य नाथ को लाशों का सौदागर बताते हुए कहा कि बसपा के शासन में योगी व साध्वी की बोलती बंद थी।
विज्ञापन
अपराधी या तो जेल में थे या फिर सूबे के बाहर। कैराना में दोनों दलों की ओर से टीम भेजकर नाटक किया जा रहा है। इसके पहले वे बसपा नेता फरजान अहमद की ओर से आयोजित रोजा इफ्तार पार्टी में हिस्सा लिया। रोजा में अमन चैन की दुआ मांगी।
जिले में आगमन पर बसपा नेता का पूर्व विधायक भगेलूराम वर्मा, पूर्व अध्यक्ष सीताराम वर्मा, वरिष्ठ बसपा नेता प्रभाकर पाठक ने स्वागत किया। इस मौके पर कई बसपा नेता व गांव के लोग मौजूद रहे। उन्होंने पार्टी के लोगों से चुनाव की तैयारी में जुटने को कहा।