फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   SP and BJP stakes

सपा और भाजपा की प्रतिष्ठा दांव पर

Sat, 02 Jan 2016 11:25 PM IST
सुल्तानपुर/अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 02 Jan 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में सपा और भाजपा आमने-सामने हैं। सपा से ऊषा सिंह व भाजपा से यशभद्र सिंह मोनू प्रत्याशी हैं। 46 सदस्यीय जिला पंचायत में जीत के लिए 24 का न्यूनतम आंकड़ा चाहिए। पार्टीगत आंकड़ों के आधार पर फिलवक्त यह आंकड़ा किसी के पास नहीं दिखता लेकिन दोनों दल जीत के लिए पर्याप्त संख्या बल का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन


सत्तासीन समाजवादी पार्टी और भाजपा दोनों के लिए यह चुनाव नाक का सवाल बन गया है। दोनों दल साम, दाम दंड, भेद का हर हथकंडा अपना रहे हैं। वर्तमान में जिले के सभी पांच विधायक समाजवादी पार्टी के हैं। पूर्व में पार्टी के घोषित प्रत्याशी व निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव भी सपा में हैं।
विज्ञापन


दो दर्जा प्राप्त मंत्री भी पार्टी की ताकत माने जाते हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में सत्ता की इतनी बड़ी सियासी लाव लश्कर की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। इसके अलावा सपा के धुर विरोधी दल के एक पूर्व मंत्री ने पर्दे के पीछे अपनी चौसर बिछा रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे भी भाजपा प्रत्याशी की शिकस्त के लिए अपने तरकश के हर तीर इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं, भाजपा इस चुनाव को करो या मरो का सवाल मानकर चल रही है। पार्टी धन और बाहुबल से संपन्न प्रत्याशी के पीछे एकजुटता का दावा कर रही है।


भाजपा प्रत्याशी का सकारात्मक पक्ष यह भी है कि समाजवादी पार्टी के कई बड़े नेताओं से उनके प्रगाढ़ संबंध माने जाते हैं। आशंका इस बात की भी है कि भाजपा प्रत्याशी के करीबी माने जाने वाले इन सपाई दिग्गजों की पार्टी निष्ठा ऐन वक्त पर डगमगा न जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed