{"_id":"6a8de1b1f6b6f773df0ed204","slug":"an-opportunity-to-showcase-skills-at-the-india-skills-competition-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-163619-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: भारत कौशल प्रतियोगिता में हुनर दिखाने का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: भारत कौशल प्रतियोगिता में हुनर दिखाने का मौका
Wed, 26 Aug 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। युवाओं को अपनी तकनीकी और व्यावसायिक दक्षता दिखाने का सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है। कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय की ओर से भारत कौशल प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के लिए इच्छुक और पात्र युवा 15 सितंबर 2026 तक पंजीकरण करा सकते हैं।
प्रतियोगिता में 15 से 35 वर्ष की आयु के युवा प्रतिभाग कर सकेंगे। इस बार विभिन्न तकनीकी और व्यावसायिक कौशल से जुड़े 63 क्षेत्रों को प्रतियोगिता में शामिल किया गया है। प्रतिभागियों को अपने-अपने कौशल में दक्षता का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा।
प्रतियोगिता को चार चरणों में आयोजित किया जाएगा। सबसे पहले जनपद स्तर, इसके बाद मंडल स्तर, राज्य स्तर और अंत में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता होगी। प्रत्येक चरण में सफल प्रतिभागी ही अगले स्तर की प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। उप्र कौशल विकास मिशन के जिला समन्वयक भूपेंद्र पाल ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक युवा स्किल इंडिया पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में आवेदन करने की अपील की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भारत कौशल प्रतियोगिता युवाओं को अपनी प्रतिभा और हुनर को मंच देने के साथ ही उसे और निखारने का अवसर प्रदान करती है। जनपद स्तर से शुरुआत कर प्रतिभागी राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना सकते हैं।