फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Out-of-control car crashes into highway divider; doctor loses life.

Sultanpur News: हाईवे पर बेकाबू कार डिवाइडर से टकराई, डॉक्टर की जान गई

Wed, 26 Aug 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 26 Aug 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Out-of-control car crashes into highway divider; doctor loses life.
शहर के नरायनपुर के निकट दुर्घटनाग्रस्त कार। स्रोत-सोशल मीडिया
अमहट/पयागीपुर। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर नरायनपुर के पास सोमवार देर रात तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में कार चला रहे लोहरामऊ निवासी चिकित्सक डॉ. अख्तर (38) की मौत हो गई। कार सवार चिकित्सक डॉ. राशिद (46) और सर्जन डॉ. शैलेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। डॉ. राशिद को मेडिकल कॉलेज से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है, जबकि डॉ. शैलेंद्र का शहर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा सोमवार रात करीब 11:30 बजे हुआ। कार पयागीपुर से शहर की ओर जा रही थी। नरायनपुर के पास चालक दूसरे वाहन को ओवरटेक कर रहा था। तभी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। एंबुलेंस से तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने डॉ. अख्तर को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

डॉ. राशिद की हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। डॉ. शैलेंद्र का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। डॉ. अख्तर शहर के गभड़िया में निजी अस्पताल संचालित करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके स्टॉफ हमजा के मुताबिक सोमवार रात तीनों चिकित्सक अमहट स्थित एक निजी नर्सिंग होम में मरीज का ऑपरेशन करने के बाद दरियापुर स्थित निजी अस्पताल के लिए निकले थे। वहां डॉ. शैलेंद्र को दूसरे मरीज का ऑपरेशन करना था।

मरीज की हालत को देखते हुए तीनों जल्द अस्पताल पहुंचना चाहते थे। डॉ. राशिद मूलरूप से कुड़वार के हरखपुर के रहने वाले हैं और शहर के करौंदिया मोहल्ले में रहते हैं। डॉ. शैलेंद्र शहर की चोपड़ा गली में रहते हैं। सीओ नगर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed