फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   And now, the prices of garlic and ginger have also risen.

Sultanpur News: और अब लहसुन-अदरक के भी भाव बढ़े

Wed, 26 Aug 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 26 Aug 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
And now, the prices of garlic and ginger have also risen.
बल्दीराय क्षेत्र में सब्जी की दुकान पर रखी प्याज और अदरक। संवाद
विंदेश्वरीगंज। सब्जियों के बढ़ते दाम ने आम आदमी की रसोई का जायका बिगाड़ दिया है। महंगाई की सबसे ज्यादा आंच लहसुन और अदरक पर पड़ रही है। एक सप्ताह में लहसुन 150 से बढ़कर 200 रुपये किलो और अदरक 90 से उछलकर 180 से 200 रुपये किलो तक पहुंच गया है। प्याज, बैंगन और करेला सहित कई सब्जियों के दाम 20 से 50 रुपये किलो तक बढ़े हैं।
विज्ञापन

अमहट सब्जी मंडी में शनिवार को लहसुन का फुटकर भाव 200 रुपये किलो तक पहुंच गया। अदरक भी 180 से 200 रुपये किलो बिका। मिर्च 30 से 40, टमाटर 30 से 40, प्याज 40 से 50, धनिया 50 से 60, करेला 50 से 60 और बैंगन 60 से 80 रुपये किलो रहा। लौकी और परवल के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है।
विज्ञापन


बारिश और बढ़ी मांग ने बढ़ाए प्याज के दाम
अमहट सब्जी मंडी के थोक आढ़ती मो. शमीम लइया के मुताबिक बारिश से प्याज की फसल प्रभावित हुई है। विदेशों में प्याज की मांग बढ़ने से भी बाजार में तेजी आई है। मंडी में शाहजहांपुर, रीवां, सतना और नासिक से प्याज की खेप पहुंच रही है। थोक में प्याज 30 से 35 रुपये किलो बिक रहा है, जबकि फुटकर में भाव 40 से 45 रुपये तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थैले में घटती गईं सब्जियां, बढ़ता गया बिल
सब्जियों के दाम बढ़ने से गृहिणियों को खरीदारी में कटौती करनी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि पहले 200-250 रुपये में कई दिन की सब्जियां आ जाती थीं, लेकिन अब उतनी रकम में थैला भरना मुश्किल हो गया है। खासकर लहसुन और अदरक की कीमत बढ़ने से रसोई के मसालों का खर्च भी बढ़ गया है।

सप्ताहभर में ऐसे चढ़े भाव
लहसुन-150 से 200 रुपये किलो
अदरक-90 से 180-200 रुपये किलो
प्याज-25 से 50 रुपये किलो
बैंगन-40 से 80 रुपये किलो
करेला-30 से 60 रुपये किलो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed