फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   son attacked father with sharp weapon for not giving money for drugs In Sultanpur father also beat son

UP: नशा के लिए पैसा न देने पर बेटे ने पिता पर धारदार हथियार से किया हमला, बाप ने भी बेटे को पीटा; दोनों भर्ती

Sat, 28 Dec 2024 02:47 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 28 Dec 2024 02:47 PM IST
सार

नशा करने के लिए पैसा न देने पर बेटे ने पिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बाप ने भी बेटे को पीटा। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
son attacked father with sharp weapon for not giving money for drugs In Sultanpur father also beat son
अस्पताल में भर्ती घायल पिता-पुत्र - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के सुल्तानपुर में शुक्रवार रात स्मैक का नशा करने के लिए पैसे नहीं देने पर बेटे ने पिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। वह लहूलुहान हो गिर गए। गुस्साए घायल पिता ने तैस में आकर बेटे को पीटा। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। 

विज्ञापन


घटना धम्मौर थाना क्षेत्र के दुबेपुर गांव की है। गांव निवासी अनुराग शर्मा पुत्र महेश ने बताया कि पिता महेश कुमार (55वर्ष) पुत्र राम कुमार घर पर थे। तभी मेरा बड़ा भाई शिव नाथ (30) जो स्मैक का नशा करता है। वह नशे में झूलता हुआ घर पर आया। उसने नशे के लिए पिता से पैसे मांगे। उन्होंने पैसा देने से इन्कार किया तो वो झगड़ा करने लगा। दोनों के मध्य बात बढ़ी तो वो दौड़ता हुआ गया और धारदार हथियार लाकर पिता के सिर पर वार कर दिया।
विज्ञापन


दोनों गंभीर चोटे आई हैं

इससे नाराज होकर पिता महेश ने भी शिवनाथ को मारा। उसका भी सिर फट गया। शोर गुल सुनकर ग्रामीण जमा हो गए। डायल 112 को सूचना दिया। मौके पर पहुंची टीम ने पिता-पुत्र को अलग किया। उन्हें इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। इमरजेंसी में डॉक्टर दीपक मिश्रा ने बताया कि दोनों गंभीर चोटे आई हैं, जिनका इलाज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ा लड़का शिवनाथ अक्सर झगड़ा करता है

महेश के रिश्तेदार मुन्ना लाल निवासी लंगड़ी बंधुआकला ने अस्पताल में बताया कि महेश की मां के नाम जमीन थी। जो कुछ माह पहले बिकी है। इसका पैसा उसकी मां के एकाउंट में है। इसी पैसे के लिए महेश का बड़ा लड़का शिवनाथ अक्सर झगड़ा करता है। वहीं इस मामले में एसओ धम्मौर ज्ञानचंद्र शुक्ला ने बताया तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed