फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Some people are not agreeing, went out on the road, police stumbled

लॉक डाउन के चौथे दिन भी शहर में पसरा रहा सन्नाटा

Sat, 28 Mar 2020 08:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
Some people are not agreeing, went out on the road, police stumbled
सुल्तानपुर। कोरोना के संक्रमण रोकने के लिए किए गए लॉकडाउन के चौथे दिन भी शहर में सन्नाटा पसरा रहा। कहीं-कहीं कुछ लोग बेवजह तफरी करते दिखे, कुछ को पुलिस ने समझाकर तो कुछ को डपट कर घर भेजा।
विज्ञापन

इस बीच बेवजह बाइक व कार से फर्राटा भरने वालों पर पुलिस ने कुछ कार्रवाई भी की। प्रशासन व पुलिस की सख्ती से शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में दुकानें बंद रहीं। सिर्फ मेडिकल स्टोर व कुछ सब्जी की दुकानें खुली रहीं।
विज्ञापन

डीएम व एसपी समेत ग्रामीण क्षेत्रों में एसडीएम व सीओ ने भी क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन ने संक्रमण का खतरा रोकने के लिए लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी है। साथ ही खरीदारी के वक्त आपस में कम से कम एक मीटर का फासला बनाए रखने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में लॉकडाउन के चौथे दिन भी शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों की दुकानें बंद रहीं। शहर व ग्रामीण क्षेत्र की बाजारों में सिर्फ मेडिकल स्टोर खुले रहे। मेडिकल स्टोर पर लोगों ने फासला बनाकर दवाओं की खरीद की।
शनिवार को शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों की प्रमुख सडक़ों पर सन्नाटा पसरा रहा लेकिन कुछ लोग लॉकडाउन का माखौल उड़ाते देखे गए। समूह में लोग इधर-उधर टहलते व खरीदारी करते रहे। हालांकि गश्त के दौरान पुलिस बेवजह घूमने वालों के साथ सख्ती से पेश आई।
लॉकडाउन के चौथे दिन भी डीएम सी. इंदुमती व पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा ने सुबह शहर समेत अन्य क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने बस स्टेशन, चौक, सब्जी मंडी, शाहगंज समेत अन्य स्थानों का निरीक्षण किया।
डीएम ने लोगों से अपील की लोग अपने घरों में रहें। डोर स्टेप प्रणाली के तहत लोगों के घरों तक सामान पहुंचाया जा रहा है। डीएम ने लोगों को घरों में ही रहने का आदेश दिया है। कहा कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
गोमती नदी के सिरवारा घाट पर बन रहे सेतु निर्माण के कार्य में लगे 14 मजदूरों को शुक्रवार की रात प्रशासन ने उन्हें उनके घर वाराणसी भेजवाया। मजदूर वाराणसी के रहने वाले हैं। प्रशासन के मुताबिक उन्हें एक ठेकेदार कार्य कराने के लिए लाया था।
पांच दिन पहले ठेकेदार काम बंद कराकर मजदूरों को छोडकर भाग गया। सूचना मिलने पर एसडीएम जयसिंहपुर ने शुक्रवार को मजदूरों को राशन उपलब्ध करवाते हुए शनिवार की रात उन्हें ट्रक से वाराणसी भेजवाया।

दूसरे प्रांतों से आकर विभिन्न रोजगार कर रहे आठ लोगों व 12 परिवारों को प्रशासन के निर्देश पर ग्राम प्रधानों ने उन्हें राशन समेत आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई है। इसमें दियरा में रह रहे पश्चिम बंगाल के दो फेरीवालों, दियरा चौराहे पर रह रहे मध्यप्रदेश के दतिया के छह लोग शामिल हैं। कैथवारा में रह रहे 12 परिवार व सुल्तानपुर कलां में रहने वाले एक परिवार को ग्राम प्रधानों ने राशन व आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed