फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   snake bite

बालिका को सांप ने डसा, झाड़ फूंक के चक्कर में गई जान

Mon, 19 Sep 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
snake bite
बल्दीराय के चक शिवपुर गांव में गमगीन परिवारीजन। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। बल्दीराय क्षेत्र में रविवार की रात एक बालिका को सांप ने डस लिया। बालिका को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने के बाद परिजन झाड़-फूंक के चक्कर में लगे रहे। हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले लिए लेकिन तब मासूम की जान चली गई। बालिका की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

यह हादसा बल्दीराय क्षेत्र के चकशिवपुर में हुआ। गांव की रहने वाली सुमित्रा देवी की पुत्री मोहिनी (8) को रविवार की रात घर के अंदर सांप ने डस लिया। मोहिनी ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजन झाड़-फूंक कराने के चक्कर में पड़ गए। बालिका को लेकर गहनागन (कुचेरा बाजार) लेकर जा रहे थे। इस दौरान उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। इसके बाद जिला अस्पताल अयोध्या पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

ननिहाल में मां के साथ रहती थी मोहिनी
मोहनी अपनी मां सुमित्रा के साथ ननिहाल में चकशिवपुर गांव में रहती थी। कुछ वर्ष पूर्व सुमित्रा का किसी बात को लेकर ससुराल से विवाद हो गया। इसके बाद सुमित्रा अपनी बेटी के साथ मायके में रहने लगी थी। मोहिनी क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय भवानी शिवपुर में कक्षा-दो की छात्रा थी। इकलौती बेटी की मौत से मां का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहनी की मौत की सूचना सोमवार को जब विद्यालय में पहुंची तो शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रखकर उसकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्पदंश से ऐसे करें बचाव
सीएमएस डॉ. एससी कौशल ने बताया कि किसी को सांप डस ले, तो घबराने की जरूरत नहीं है। जिस स्थान पर सांप ने डसा है उस स्थान के ठीक ऊपर तत्काल किसी रस्सी या फिर कपड़े से मजबूती से बांध दें, ताकि खून का प्रवाह ऊपर की तरफ न हो सके। उसके बाद सांप के डसने के स्थान पर ब्लेड से चीरा लगा दें, जिससे कुछ खून निकल जाए। जितनी जल्दी हो सके पीड़ित को नजदीकी अस्पताल पहुंचाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed