फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Smriti made the Parliament House Tour for reshi gram pradhan

रेशी ग्राम प्रधान को स्मृति ने कराया संसद भवन भ्रमण

Sat, 20 Jul 2019 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Smriti made the Parliament House Tour for reshi gram pradhan
गौरीगंज। ब्लॉक क्षेत्र जामों की रेशी ग्राम पंचायत की प्रधान व उसके पति को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को संसद भवन का भ्रमण करवाया।
विज्ञापन

प्रधान ग्राम पंचायत का खाता सील होने से बंद पड़े विकास कार्य की पीड़ा सुनाने दिल्ली गई थी। केंद्रीय मंत्री ने प्रधान की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन को तत्काल ग्राम निधि खाते का संचालन शुरू करवाने का निर्देश दिया।
गौरीगंज तहसील की ग्राम पंचायत रेशी के ग्राम निधि खाता संचालन पर बीते दिनों जिला प्रशासन ने रोक लगा दी थी। खाते में शासन की ओर से आवंटित कई करोड़ की धनराशि मौजूद है।
विज्ञापन

ग्राम निधि के खाते में धनराशि मौजूद होने पर भी ग्राम पंचायत का विकास प्रभावित होता देख ग्राम प्रधान पार्वती अपने पति सोमई के साथ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से मिलने दिल्ली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री के आवास पर मुलाकात कर ग्राम प्रधान ने ग्राम पंचायत में विकास कार्य बंद होने की जानकारी देते हुए ग्राम निधि खाता संचालन पर लगी रोक हटवाने की मांग की।
ग्राम प्रधान की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय मंत्री ने जिला प्रशासन को पत्र भेजकर तत्काल रेशी ग्राम पंचायत के ग्राम निधि खाते का संचालन शुरू कराने का निर्देश दिया है।
मुलाकात व बातचीत के दौरान ग्राम प्रधान ने केंद्रीय मंत्री से संसद भवन देखने की इच्छा जाहिर की। इस पर केंद्रीय मंत्री ने पार्वती व उसके पति सोमई को साथ ले जाकर संसद भवन का भ्रमण करवाया।

इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने ग्राम प्रधान से ग्राम पंचायत में चौमुखी विकास कार्य करवाते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से पात्रों को लाभान्वित करने की अपेक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed