फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Small capital, big employment... women will get support

Sultanpur News: छोटी पूंजी, बड़ा रोजगार... महिलाओं को मिलेगा सहारा

Tue, 06 Oct 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 06 Oct 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Small capital, big employment... women will get support
सुल्तानपुर। गांव की महिलाओं को छोटी जरूरतों के लिए अब साहूकारों या बैंकों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं अपने गांव में ही महज एक प्रतिशत ब्याज पर ऋण लेकर छोटे कारोबार को आगे बढ़ा सकेंगी। पान-चाय की दुकान हो या परचून की दुकान, दूध बिक्री का काम हो या परिवार की तत्काल जरूरत, समूह की पूंजी महिलाओं के काम आएगी।
विज्ञापन

महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की ओर से 94 स्वयं सहायता समूहों के बैंक खातों में 28.20 लाख रुपये का रिवाल्विंग फंड भेजा जा रहा है। प्रत्येक समूह को 30 हजार रुपये मिलेंगे। इसके लिए सभी विकास खंडों से रिवाल्विंग फंड से वंचित समूहों के बैंक खातों का विवरण मांगा गया था। अभी तक 94 समूहों के खाते विभाग को मिल चुके हैं। जल्द ही इनमें धनराशि भेज दी जाएगी। इस फंड की खासियत यह है कि समूह की सदस्य जरूरत के अनुसार इससे ऋण ले सकती हैं। ऋण की राशि समूह में धीरे-धीरे वापस करनी होगी। चाहें तो महिलाएं ब्याज समेत एकमुश्त राशि भी जमा कर सकती हैं। समूह में उपलब्ध धनराशि और सदस्यों की जरूरत के आधार पर ऋण देने का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला मिशन प्रबंधक नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि 94 समूहों के खाते मिले हैं। प्रत्येक खाते में 30 हजार रुपये की दर से 28.20 लाख रुपये भेजे जा रहे हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला उपायुक्त केडी गोस्वामी ने बताया कि रिवाल्विंग फंड का उद्देश्य महिलाओं को छोटी जरूरतों के लिए आसानी से ऋण उपलब्ध कराना है। इससे वे अपने रोजगार को बढ़ाने के साथ परिवार की जरूरी जरूरतें भी पूरी कर सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटी दुकान से बढ़ेगा घर का सहारा
गांवों में पान-चाय, परचून, दूध बिक्री और दूसरे छोटे कारोबार से जुड़ी महिलाओं के लिए यह फंड खासा मददगार होगा। कारोबार में पूंजी लगाकर वे बिक्री बढ़ा सकेंगी। जरूरत पड़ने पर इसी राशि से बच्चों की फीस और घरेलू खर्च भी पूरा किया जा सकेगा। यानी समूह की छोटी पूंजी महिलाओं के रोजगार को बढ़ाने के साथ परिवार की आर्थिक मजबूती का भी आधार बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed