{"_id":"6a52867e6cb6303126067bd8","slug":"skeleton-of-lucknow-youth-found-in-canal-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-160346-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: नहर में मिला लखनऊ के युवक का कंकाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: नहर में मिला लखनऊ के युवक का कंकाल
Sat, 11 Jul 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 11 Jul 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। शिवगढ़ के पतीपुर नहर पुल के पास शनिवार शाम एक नर कंकाल मिला। परिजनों ने उसकी शिनाख्त लखनऊ के गोसाईंगंज के सिठौलीकला निवासी दीपक सिंह के रूप में की।
पतीपुर पहुंचे सिठौलीकला निवासी विजय सिंह ने बताया कि उनका भतीजा दीपक 18 जून से लापता था। आरोप है कि कुछ लोगों ने उसकी हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया था। उसकी तलाश नहर के आसपास की जा रही थी। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे लखनऊ के गोसाईंगंज थाने की पुलिस टीम शिवगढ़ के पतीपुर गांव के पास पहुंची। इसी बीच नहर के पुल के पास से नर कंकाल मिला। शिवगढ़ थाने के प्रभारी परशुराम ओझा ने बताया कि कंकाल की शिनाख्त घरवालों ने दीपक सिंह के रूप में की है। परिजनों की तहरीर के आधार पर पोस्टमार्टम व अन्य विधिक कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)