{"_id":"6894f09ccc7263a0dd0274ee","slug":"six-sub-centres-remained-closed-for-four-hours-three-lakh-population-worried-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-138551-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: चार घंटे बंद रहे छह उपकेंद्र, तीन लाख आबादी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: चार घंटे बंद रहे छह उपकेंद्र, तीन लाख आबादी परेशान
Thu, 07 Aug 2025 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 07 Aug 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
पयागीपुर स्थित पारेषण उपकेंद्र स्विच यार्ड में अनुरक्षण कार्य करते बिजली कर्मी।
सुल्तानपुर। त्योहारों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के नाम पर बृहस्पतिवार को छह उपकेंद्रों की आपूर्ति चार घंटे ठप कर दी गई। इस दौरान तीन लाख से अधिक की आबादी पानी का संकट झेलने को मजबूर हुई। सुबह 11 बजे के बाद बिजली आपूर्ति होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
जिले के पकड़ी, असरोगा, कूरेभार, टीपीनगर, रामगंज व डाकखाना उपकेंद्र की आपूर्ति सुबह सात बजे से बंद कर दी गई। हाईटेंशन लाइन पर मरम्मत के नाम पर यह कटौती की गई। शहर के अलावा ग्रामीण की आपूर्ति ठप रही। शहर के डाकखाना उपकेंद्र से सिविल लाइन, लाल डिग्गी, बढ़ैयावीर, चौक, शाहगंज, पारकींसगंज के अलावा टीपीनगर से शहर में आपूर्ति होने वाले वार्ड में सुबह सात बजे से बिजली आपूर्ति ठप रही। जिससे शहरवासी परेशान रहे। सबसे बड़ी दिक्कत पानी की रही, सुबह हुई कटौती से जरूरी कामकाज निपटाना मुश्किल हो गया। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र में आपूर्ति बंद होने से लोगों को समस्या झेलनी पड़ी।
अधिशासी अभियंता (ट्रांसमिशन) रवि कुमार यादव ने बताया कि आगामी त्योहारों पर पारेषण की एचटी लाइन पर अनुरक्षण कार्य के चलते बिजली कटौती की गई थी। काम पूरा होने पर 11 बजे तक आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
तेज हवा चलने से ठप हुई आपूर्ति
दूबेपुर (सुल्तानपुर)। तेज हवा चलने के कारण बृहस्पतिवार शाम 4.30 बजे टीपीनगर उपकेंद्र के कांशीराम, गभड़िया, रानीगंज व अहिमाने फीडरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। आपूर्ति करीब सात बजे बहाल हुई। इस दौरान गोराबारिक, रानीगंज, दूबेपुर, अमहट, तमेहड़ी, तुराबखानी, दादूपुर, बहादुरपुर, ताजपुर, अफलेपुर, सैनानी विहार कॉलोनी, कांशीराम कॉलोनी, विंध्यवासिनी नगर सहित लगभग 25 गांवों के हजारों उपभोक्ताओं को परेशानी हुई। जेई जियालाल का कहना है कि खराब मौसम के चलते एहतियातन बिजली आपूर्ति बंद की गई है।
जंपर कटने से चार घंटे बंद रहा धम्मौर उपकेंद्र
धम्मौर (सुल्तानपुर)। टीपी नगर के पास बुधवार रात करीब नौ बजे जंपर कटने से धम्मौर विद्युत उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। चार घंटे तीनों फीडर धम्मौर, बनकेपुर व कूड़धाम बंद रहे। इस दौरान 50 हजार की आबादी प्रभावित रही। बिजली विभाग की टीम रात 1:00 बजे जंपर सही कर बिजली आपूर्ति बहाल करने में सफल हुई। बृहस्पतिवार शाम पांच बजे हाईटेंशन लाइन पर फाॅल्ट आने से उपकेंद्र की बिजली बंद है। आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। अवर अभियंता सचिन यादव ने बताया कि बिजली कर्मियों की ओर से लाइन दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।