{"_id":"6a6b950b62c15e19870c06a7","slug":"six-players-selected-for-the-divisional-trials-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-161706-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: खाद न मिलने पर किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: खाद न मिलने पर किसानों ने किया प्रदर्शन
Thu, 30 Jul 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
लंभुआ। शंभूगंज बाजार में बृहस्पतिवार को किसानों ने सहकारी समिति के वितरण केंद्र के सामने प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि गोदाम प्रभारी ने उपलब्धता के बावजूद उन्हें खाद वितरित नहीं की।
सहकारी समिति भरखरे का भवन जर्जर होने से शंभूगंज बाजार में किराये के भवन में स्थानांतरित किया गया है। वर्तमान में वहां से ही समिति का संचालन किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को किसान पहुंचे तो इंतजार के बाद भी उन्हें यूरिया नहीं दी गई। गोदाम बंद कर प्रभारी चले गए। इसके बाद किसानों ने समिति के सामने प्रदर्शन किया। सहकारी समिति के सचिव क्षितिज सिंह ने कहा कि पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद उपलब्ध है। प्रभारी बगल में स्थित गोदाम में गेहूं लदवाने चले गए थे। इससे थोड़ी देर के लिए व्यवधान हुआ। किसानों के आरोप बेबुनियाद हैं। संवाद