फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Six personnel dismissed for negligence during security patrols

Sultanpur News: सुरक्षा गश्त में लापरवाही पर छह कर्मियों की सेवा समाप्त

Fri, 16 Oct 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 16 Oct 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Six personnel dismissed for negligence during security patrols
बल्दीराय (सुल्तानपुर)। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में चार क्रिकेट खिलाड़ियों की मौत के मामले में यूपीडा ने सुरक्षा गश्त में लापरवाही पर छह कर्मियों की सेवा समाप्त कर दी है। इनमें पांच सेवानिवृत्त सैनिक और एक चालक शामिल हैं। यूपीडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

सात अक्तूबर को देवरिया जिले के छह क्रिकेट खिलाड़ी लखनऊ में दो टूर्नामेंट खेलने के बाद कार से घर लौट रहे थे। सुबह करीब पांच बजे धनपतगंज क्षेत्र के सुखबड़ेरी गांव के पास उनकी कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में तीन खिलाड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथे ने अयोध्या मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दो खिलाड़ी घायल हो गए थे। एक्सप्रेसवे पर सड़क किनारे खड़े ट्रकों और रात्रि सुरक्षा गश्त की व्यवस्था पर सवाल उठे थे।
विज्ञापन

इन छह कर्मियों की सेवा समाप्त
यूपीडा ने सहायक सुरक्षा अधिकारी रामचंद्र वर्मा, सूर्यभान दूबे, सूर्यप्रकाश पांडेय, राम प्रकट शर्मा और त्रिभुवन यादव के अलावा चालक दुर्गविजय सिंह की सेवा समाप्त की है। श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि जांच में गश्ती दल की लापरवाही सामने आने पर यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य हादसों के पीड़ितों को मुआवजे का इंतजार
हादसे से चार दिन पहले हलियापुर थाना क्षेत्र के जरईकला के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से एंबुलेंस टकरा गई थी। उसमें तीन लोगों की मौत हुई थी। इसी दिन क्षेत्र में खड़े ट्रक से पिकअप टकराने पर चालक की जान चली गई थी। इन हादसों में मृतकों के परिजनों को यूपीडा की ओर से मुआवजा मिलेगा या नहीं, इस पर स्थिति स्पष्ट नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed