फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   SIR is essential for national security and strengthening democracy: Sanjay Rai

एसआईआर राष्ट्रीय सुरक्षा व लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी : संजय राय

Sun, 07 Dec 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 07 Dec 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
SIR is essential for national security and strengthening democracy: Sanjay Rai
कार्यक्रम को संबो​​धित करते मुख्य अति​थि। 
सुल्तानपुर। विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के अंतिम चरण की पार्टीस्तर पर समीक्षा करने रविवार को पहुंचे भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय राय ने एसआईआर को राष्ट्रीय सुरक्षा व लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी बताया। कहा कि सरकार की ओर से किए गए कार्य पार्टी की जीत के आधार बनेंगे।
विज्ञापन


शाम को पार्टी कार्यालय पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी समेत अन्य पदाधिकारियों ने स्वागत किया। कार्यालय में जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों व अभियान से जुड़े पदाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर में योगदान की जानकारी ली। उन्होंने अभियान में 11 दिसंबर तक अपने सभी कामाें को छोड़कर अभियान में पूरी ऊर्जा के साथ जुटे रहने का आह्वान किया। कहा कि अनंतिम मदताता सूची प्रकाशित होने के बाद छूटे व 18 साल पूरा करने वाले युवक-युवतियों का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा। जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने बूथों को जीतने के लिए मतदाता सूची को शुद्ध बनाया जाना जरूरी बताया।
विज्ञापन


इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल, सहकारी बैंक अध्यक्ष योगेंद्र प्रताप सिंह, विजय त्रिपाठी, संदीप सिंह, डॉ प्रीति प्रकाश, विजय रघुवंशी, आलोक आर्या, चंदन नारायन सिंह रामेंद्र सिंह, रीना जायसवाल, विजय लक्ष्मी शुक्ला, प्रदीप शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed