{"_id":"67018d337d81d230cd0d0f94","slug":"sir-did-not-get-possession-of-the-land-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-120300-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: साहब, नहीं मिला जमीन का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: साहब, नहीं मिला जमीन का कब्जा
Sun, 06 Oct 2024 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 06 Oct 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
बल्दीराय (सुल्तानपुर)। संपूर्ण समाधान दिवस में महज खानापूरी की जा रही है। अधिकारियों की मौजूदगी में शिकायतें तो आ रही हैं, लेकिन उनका निस्तारण करने के स्थान पर मामले को टरका दिया जा रहा है। शनिवार को बल्दीराय तहसील में आयोजित समाधान दिवस में डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना और एसपी सोमेन बर्मा ने शिरकत की। इसके बाद भी शिकायतों का निस्तारण नाम मात्र ही रहा। जयसिंहपुर, सदर, कादीपुर और लंभुआ में भी समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
रैंचा निवासी कुमारा देवी ने बताया कि राजस्व निरीक्षक और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में जमीन पर सीमांकन के साथ पत्थर नसब की कार्रवाई तो हो गई, लेकिन एक साल बीतने के बाद भी अधिकारी कब्जा नहीं दिला सके। शनिवार को फिर बल्दीराय में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर रोने लगीं और डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना से कहा कि साहब , अब मैं दौड़ लगाते-लगाते थक चुकी हूं। हजारों रुपये खर्च हो गए, क्षेत्रीय कानूनगो भी डांट कर भगा दिए कि जाओ कब्जा नहीं दिलाएंगे।
नंदरई गांव निवासी मनीष सिंह सहित दर्जनों लोगों ने समाधान दिवस में पहुंचकर शिकायत किया कि लकेहटा पुल, बहुरावां पक्की सड़क से नंदरई तक सड़क पर जानलेवा गड्ढे हैं। सभी करीब दो वर्षों तक इसकी शिकायत करते रहे हैं, लेकिन लोक निर्माण विभाग व जिलाधिकारी से शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। दौलतपुर निवासी गायत्री देवी ने बताया कि एक साल पूर्व ग्रामसभा की जमीन से अवैध कब्ज़ा हटाने का आदेश हो चुका है। तबसे गायत्री देवी 20 से अधिक प्रार्थना पत्र दे चुकी हैं। वह हाईकोर्ट तक गई लेकिन आज तक जमीन से अतिक्रमण नहीं हटा।
विज्ञापन
दक्खिनगांव निवासी भीमसेन यादव ने बताया कि प्राचीन धार्मिक स्थल डिहवा बाबा व दुर्गा जी के नाम दर्ज़ खाते की जमीन पर अवैध कब्ज़ा किये जाने की शिकायत करीब 12 बार संपूर्ण समाधान दिवस में की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।
संपूर्ण समाधान दिवस में जो शिकायतें आती हैं,उनका मौके पर समाधान करने का प्रयास किया जाता है। कुछ शिकायतोें का मौके पर निस्तारण नहीं हो पाता तो उसे संबंधित अधिकारियों को भेज दिया जाता है। जिसकी लगातार मॉनीटरिंग की जाती है।
-कृत्तिका ज्योत्स्ना, जिलाधिकारी सुल्तानपुर।