फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Sin City scam accused presented in court, sent to jail

Sultanpur News: साइन सिटी घोटाले के आरोपी को कोर्ट में किया पेश, भेजा जेल

Fri, 10 Jan 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 10 Jan 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Sin City scam accused presented in court, sent to jail
सुल्तानपुर। स्पेशल टास्क फोर्स ने साइन सिटी कंपनी घोटाले में शामिल 50 हजार के इनामिया अब्दुल हक को अयोध्या के रौनाही क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ कोतवाली नगर में भी धोखाधड़ी व ठगी का केस दर्ज है। इसी मामले में आरोपी को लेकर बृहस्पतिवार को एसटीएफ कोतवाली नगर पहुुंची। जहां से आरोपी को कोर्ट ले जाया गया, इसके बाद उसे जिला जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसटीएफ की पकड़ में आए अयोध्या जिले के रौनाही थाना क्षेत्र के सनाहा गांव निवासी आरोपी अब्दुल हक ने खुलासा किया कि 2014 से 2019 तक साइन सिटी कंपनी में चालक पद पर काम कर रहा था। वह साइन सिटी कंपनी के एमडी आसिफ नसीम की गाड़ी चलाता था। आसिफ नसीम ने आरोपी अब्दुल के काम को देखते हुए उसे सुल्तानपुर में नई साइट शुरू करने को कहा था।
विज्ञापन

नई साइट के तौर पर शुरू की गई साइन सिटी प्रोक्सिमा डेवलपर्स में आरोपी अब्दुल हक को बतौर पार्टनर रजिस्टर्ड कराया गया था। गोसाईगंज क्षेत्र के पास भूमि में निवेश कराने के नाम पर लोगों से पैसे निवेश कराए थे। कंपनी के भाग जाने पर पार्टनर होने से उसके खिलाफ कोतवाली नगर में वर्ष 2022 में तीन केस दर्ज कराए गए थे। पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र ने उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। एसटीएफ के उपनिरीक्षक शिव कुमार अवस्थी ने बताया कि आरोपी अब्दुल हक गिरफ्तारी से बचने के लिए लोकेशन बदल रहा था। उसे अयोध्या के रौनाही थाना क्षेत्र के ड्योढ़ी बाजार के पास से गिरफ्तार कर कोतवाली नगर पुलिस के हवाले किया गया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर नारदमुनि सिंह ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed